{"_id":"659bdc167f126e0e7f0b00c8","slug":"police-took-action-in-katni-and-arrested-11-gamblers-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime News: पूर्व जनपद सदस्य के खेत में बिछी थी जुएं की बिसात, पुलिस ने की छापेमारी, 11 जुआरियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime News: पूर्व जनपद सदस्य के खेत में बिछी थी जुएं की बिसात, पुलिस ने की छापेमारी, 11 जुआरियों को पकड़ा
Mon, 08 Jan 2024 04:57 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 08 Jan 2024 04:57 PM IST
सार
MP Crime News: कटनी में पुलिस ने छापेमारी करते हुए 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्तों सहित करीब 1 लाख 7 हजार नगदी भी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने एक बार फिर जुआ फड़ में छापेमार कार्रवाई करते हुए 11 जुआड़ियों को 52 पत्तों के साथ रंगेहाथ पकड़ा है। पूरी कार्रवाई बहोरीबंद थाना क्षेत्र की बताई गई, जहां पूर्व जनपद सदस्य के खेत में काफी लंबे समय से जुआ खेला जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही एसडीओपी अखिलेश गौर, बहोरीबंद थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी, जिसके बाद 52 ताश के पत्तों में हार जीत का दांव लगाते हुए 11 आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन
ऐसे हुई गिरफ्तारी
बहोरीबंद थाना क्षेत्र ग्राम कुआं में पूर्व जनपद सदस्य संदीप गौतम की पत्नी पूर्णिमा गौतम के खेत में बने मकान के पीछे बल्फ जलाकर जुआ खेल रहे थे। तभी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने 6 व्यक्तियों को मौके पर दबोच लिया। वहीं अन्य 5 व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकले, उन्हे भी ताश के पत्तों के साथ धर दबोचा गया। आरोपियों के पास से करीब 1 लाख 7 हजार नगदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
इनकी हुई गिरफ्तारी
आरोपियों में गुलाम हुसैन निवासी मिशन चौक कटनी, रज्जू उर्फ राजेश गुप्ता निवासी सिहोरा जिला जबलपुर, उमेश चौबे निवासी तेवरी कटनी, कुलदीप सिंह निवासी कटनी, नीलेश सोनी निवासी गोसलपुर जिला जबलपुर, अकबर खान निवासी खितौला जबलपुर, लकी आसाटी निवासी बुढागर, हरजीत सिंह पंजाबी निवासी गोसलपुर जिला जबलपुर, पराग असाटी निवासी बुढागर जिला जबलपुर, प्रशांत चौरसिया निवासी बुढागर एवं बहोरीबंद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कुआ निवासी राकेश गुप्ता उर्फ रक्कु जोकि मुख्य आरोपी बताया गया, उन सभी के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अलग-अलग दो मामला दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
