फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police to get magistral power, new rules may be implemented from April in Bhopal-Indore

पुलिस को मिलेगा मजिस्ट्रियल पावर, भोपाल-इंदौर में जल्द लागू हो सकते हैं नियम

Wed, 28 Mar 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 28 Mar 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
Police to get magistral power, new rules may be implemented from April in Bhopal-Indore

राजधानी सहित प्रदेशभर में बढ़ रही आपराधिक वारदातों के बीच सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर की लेबोरेटरी में पुलिस कमिश्नर सिस्टम का प्रयोग करने की तैयारी कर ली है। यानी सरकार ने पुलिस को मजिस्ट्रियल पावर देने का मन बना लिया है। इसका मतलब यह होगा कि पुलिस को लाठीचार्ज और धारा 144 लागू करने के लिए कलेक्टर के आदेश का इंतजार नहीं करना होगा। 

विज्ञापन


गुंडों को जमानत मिलेगी या नहीं यह पुलिस की कोर्ट में तय होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अफसरों से कहा है कि नए सिस्टम को लागू करने की तैयारी रखें। इधर, नए सिस्टम को लेकर आईएएस और आईपीएस लॉबी फिर आमने-सामने आ गई है।  
विज्ञापन


आईएएस अफसर जहां इसका विरोध कर रहे हैं वहीं आईपीएस इसके समर्थन में है। गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंत्रालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार पुलिस कमिश्नर सिस्टम को लागू करने पर विचार कर रही है। यह सिस्टम प्रयोग के तौर पर एक शहर में लागू होगा या अधिक शहरों में, यह अभी तय नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि गृह मंत्री पिछले सप्ताह इसको लेकर अपना रुख साफ कर चुके थे। उन्होंने कहा था कि कई बार कानूनी कमजोरियों का फायदा उठाकर अपराधी छूट जाते हैं, इसलिए प्रयोग के तौर पर किसी एक बड़े जिले में पुलिस कमिश्नर सिस्टम को लागू किया जाना चाहिए। 


पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच ने कहा कि सिस्टम बदलने से अपराधों में कमी नहीं आएगी। पुलिस के वर्तमान ढांचे में एडीजी स्तर के अफसरों की भरमार है, जबकि मैदानी अमले की कमी है। थाने से लेकर जिला और संभाग मुख्यालय में पदस्थ अफसर व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को सही ढंग से निभाएं, इस पर जोर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed