फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   police personnel were chatting on whatsapp during duty, SP suspended all five of them

मध्यप्रदेश: ड्यूटी के दौरान वाट्सएप पर चैटिंग कर रहे थे पुलिसवाले, सभी निलंबित

Sun, 10 Nov 2019 02:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 10 Nov 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
police personnel were chatting on whatsapp during duty, SP suspended all five of them
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के संवेदनशील इलाके में सुरक्षा के लिए तैनात पांच पुलिसकर्मियों को चैटिंग करना भारी पड़ गया। उन्हें ड्यूटी के दौरान वाट्सएप पर चैटिंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सिंह ने रविवार को बताया कि सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान वाट्सएप पर चैटिंग करने के आरोप में निलंबित किया गया है। इन पुलिसकर्मियों को शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।
विज्ञापन


एसपी ने संवेदनशील इलाकों में औचक निरीक्षण के दौरान इन पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर व्यस्त देखा जिसके बाद यह फैसला लिया गया। अयोध्या मामले में शनिवार को उच्चतम न्यायालय के निर्णय के मद्देनजर शहर में एहतियात के तौर पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में 2,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं तथा लगभग 25 अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गयी हैं। इसके अलावा पुलिस पूरे शहर में चौकसी गश्त कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed