फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   police constable Prabal Pratap Singh crushed to death by tractor involved in black marketing of diesel

मध्यप्रदेश में डीजल माफिया की दबंगई, सिपाही को ट्रैक्टर से कुचला

Tue, 16 Jun 2020 09:56 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 16 Jun 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
police constable Prabal Pratap Singh crushed to death by tractor involved in black marketing of diesel
सतना के पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के सतना के नयागांव थाने में तैनात सिपाही (कांस्टेबल) प्रबल प्रताप सिंह की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। रविवार दोपहर को जब उनकी मौत की खबर आई तो यह माना गया था कि यह सड़क हादसा है। हालांकि जब पुलिस मौके पर पहुंची को गांववालों ने बताया कि डीजल माफिया ने उनकी हत्या की है।

विज्ञापन

जिले के चित्रकूट नयागांव थाना इलाके के पथरा गांव में डीजल की कालाबाजारी पकड़ने के लिए गए कांस्टेबल प्रबल प्रताप सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या किए जाने से हड़कंप मच गया है। सतना के पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। इसी बीच पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद कांस्टेबल को अंतिम विदाई दी गई। 
विज्ञापन



पुलिस पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ जानकारी देने वाले के लिए 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। नयागांव पुलिस थाने के इंचार्ज आशीष ध्रुवे को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि कांस्टेबल की मौत सड़क हादसे में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रबल प्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश रायबरेली जिले के बन्ना मऊगांव के रहने वाले थे। वे साल 2014 में रतलाम में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। पिछले तीन साल से उनकी तैनाती चित्रकूट के नयागांव थाना में थी। सोमवार को ही उनकी शादी की पहली सालगिरह थी। 


यह भी पढ़ें- चित्रकूट: केरोसिन से भरा ट्रैक्टर रोका तो सिपाही पर चढ़ाया, जांच के बाद सड़क हादसा हत्या में तब्दील

पुलिस के अनुसार पथरा गांव में चेकिंग के दौरान कांस्टेबल ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोककर कागजात दिखाने को कहा, जो उसके पास नहीं थे। ऐसे में उन्होंने ड्राइवर को थाने चलने के लिए कहा लेकिन वह ट्रैक्टर लेकर भाग गया। जब उन्होंने आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने उन्हें टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप टायर के नीचे दबने से प्रबल प्रताप की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed