फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police Arrest four In Vehicle Theft Allegations, Six Vehicles recovered,

MP News: पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, छह बाइक्स बरामद

Wed, 27 Sep 2023 08:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 27 Sep 2023 08:46 PM IST
सार

पुलिस ने कटनी में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया और चार आरोपियों को पकड़ा है। छह बाइक्स भी बरामद की है। 
 

विज्ञापन
Police Arrest four In Vehicle Theft Allegations, Six Vehicles recovered,
कटनी में बाइक चोर गिरोह से बरामद बाइक्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से छह बाइक्स भी बरामद हुई है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि लंबे वक्त से बाइक चोरी की शिकायत मिल रही थी। एसपी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया शख्स गणेश चौक में दिखाई पड़ा। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा। युवक से पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के नाम उगल दिए। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। चार आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। उसे पहले भी माधवनगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि मो.आबिद मंसूरी, समीर खान के साथ ही दो नाबालिगों को पकड़ा है। उनसे चार लाख रुपये कीमत की छह बाइक्स जब्त की गई है। सभी जब्त वाहन कटनी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी हुए थे। वाहन बरामद होने की जानकारी उनके मालिकों तक पहुंचा दी गई है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed