फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   pm modi sheopur rally 10 women injured after accident of their bus while returning from pm rally

PM Modi Birthday: पीएम मोदी की सभा से वापस लौट रही महिलाओं की बस पलटी, 10 की हालत गंभीर

Sat, 17 Sep 2022 04:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Sep 2022 04:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम से लौट रहीं महिलाओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस पुलिया से जा टकराई। घटना में दो दर्जन से अधिक महिलाओं को चोटें आई हैं। हालांकि, बड़ा हादसा होने से टल गया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
pm modi sheopur rally 10 women injured after accident of their bus while returning from pm rally
महिलाओं की बस पलटी - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के श्योपुर में आयोजित पीएम मोदी की सभा में आईं महिलाओं की बस हादसे का शिकार हो गई। पीएम की सभा से लौटते वक्त बस पलट गई। बस में 30 महिलाएं सवार थीं। हादसे में दस महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीएम मोदी कूनो नेशनल पार्क में चीते छोड़ने के बाद श्योपुर जिले के कराहल में पहुंचे थे। पीएम ने यहां महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में भाग लिया और सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


बता दें कि स्वयं सहायता समूह की 25 से 30 महिलाएं बस में सवार होकर श्योपुर के कराहल तहसील अंतर्गत कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। जाम के कारण बस कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई, जिसके बाद बस जब वापस आ रही थी तो परिच्छा के पास ड्राइवर बदल गया और दूसरे ड्राइवर ने बस चलाना शुरु किया, जिसके बाद खोरघार की पुलिया में ड्राइवर ने अनियंत्रित होकर बस को टकरा दिया। बस में आगे बैठीं महिलाओं को ज्यादा चोटें आई हैं, इसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


बस में बैठे हुए व्यक्ति ने बताया, परिच्छा पर ड्राइवर बदल दिया गया था। उसके मुंह से शराब की बदबू भी आ रही थी, जिसके चलते उसने दूसरे ड्राइवर को बस दे दी और वह बस को इतने अच्छे से चलाना नहीं जानता था। लिहाजा बस खोरघार की पुलिया में टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें, पीएम मोदी ने शनिवार को श्योपुर में 'स्वयं सहायता समूह सम्मेलन' को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर स्वयं सहायता समूहों का सम्मेलन अपने आप में बेहद खास है। महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के नए भारत में पंचायत भवन से राष्ट्रपति भवन तक महिला शक्ति देख सकते हैं।


यह कहते हुए कि सरकार महिला उद्यमियों के लिए नए रास्ते बनाने के लिए गांवों में भी लगातार काम कर रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर आज पीएम ने नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed