{"_id":"5d25266b8ebc3e6d13239978","slug":"pleas-in-mp-hc-raise-doubts-over-evms-challenge-pragya-thakur-s-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रज्ञा ठाकुर समेत अन्य भाजपा सांसदों के निर्वाचन को चुनौती, हाईकोर्ट में 19 याचिकाएं दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रज्ञा ठाकुर समेत अन्य भाजपा सांसदों के निर्वाचन को चुनौती, हाईकोर्ट में 19 याचिकाएं दाखिल
Wed, 10 Jul 2019 12:47 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भाजपा को मिली क्लीन स्वीप पर कांग्रेसी नेताओं के साथ ही आम मतदाता भी सवाल उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सांसदों के निर्वाचन को चुनौती देने वाली 19 याचिकाएं दाखिल हुईं हैं।
विज्ञापन
इन याचिकाओं में प्रज्ञा ठाकुर के निर्वाचन को भी चुनौती दी गई है। याचिका दाखिल करने वालों में जहां 17 कांग्रेसी प्रत्याशियी हैं तो वहीं दो राज्य के आम मतदाता है। सभी ने अपनी याचिकाओं में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
भोपाल स्थित पत्रकार राकेश दीक्षित ने एक मतदाता के तौर दाखिल याचिका में प्रज्ञा ठाकुर की जीत पर चुनौती देते हुए आरोप लगाया है कि प्रज्ञा ने जीत के लिए सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काया और चुनाव जीतने के लिये वह भ्रष्ट आचरण में लिप्त थीं। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ठाकुर ने धार्मिक आधार पर भाषण देकर जनप्रतिनिधि अधिनियम की धारा 123 का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
अन्य मतदाता राज कुमार चौहान ने याचिका दायर कर सीधी से भाजपा सांसद ऋति पाठक की जीत को चुनौती दी है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली को लेकर संदेह जाहिर किया है।
चौहान के वकील संजय अग्रवाल और अनुज अग्रवाल ने कहा कि हमारे मुवक्किल ने कहा है कि 23 मई को मतगणना की शुरुआत के दिन जब ईवीएम मशीनों को खोला गया तो 99 प्रतिशत ईवीएम की बैट्रियां चार्ज थीं और ऐसा प्रतीत होता है कि मतगणना के दौरान सिर्फ एक प्रतिशत ईवीएम की बैट्रियां ही डिस्चार्ज हुई थीं, जो अविश्वसनीय है।
संजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के एजेंट गुलाब सिंह ने इससे पहले चुनाव आयोग में इस बारे में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी।
इसके अलावा 17 असफल उम्मीदवारों ने भी उच्च न्यायालय में अपनी संबंधित याचिकाएं दायर की हैं। इनमें कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया भी शामिल हैं जो रतलाम से चुनाव हार गये।
