फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Photo of Shivraj Singh Chauhan decoction packet, Congress says CM engaged in propaganda among deaths in the state

काढ़े के पैकेट पर शिवराज की तस्वीर, कांग्रेस बोली- प्रदेश में हो रही मौतों के बीच सीएम प्रचार में लगे

Tue, 28 Apr 2020 01:32 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 28 Apr 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Photo of Shivraj Singh Chauhan decoction packet, Congress says CM engaged in propaganda among deaths in the state
पैकेट पर छपी सीएम शिवराज की तस्वीर - फोटो : Twitter

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर विवादों में आ गए। दरअसल, कोरोना वायरस से बचने के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने एक काढ़े को फायदेमंद बताया था, उस काढ़े के पैकेट पर सीएम शिवराज की तस्वीर लगाई गई है। इसे लेकर अब कांग्रेस शिवराज पर हमलावर हो गई है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, 'दवाओं पर भी विज्ञापन,-महामारी में भी बेशर्मी जारी है : जिस प्रदेश में 2300 संक्रमित और डॉक्टर-अफसर समेत 117 मौतें हुई हों, वहां का मुख्यमंत्री अपने फोटो छपवाकर प्रचार में लगा है। रोते, बिलखते, तड़पते, छटपटाते और दम तोड़ते इंसानों के बीच शिवराज का ये कौन सा महोत्सव काल है..?'
विज्ञापन

 


वहीं, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने भी शिवराज सरकार को इस घटना पर घेरा है। तन्खा ने ट्वीट किया, 'माफ करिए शिवराज जी। कोरोना से इस जंग में आपकी फोटो सरकारी पैकेटों में देना बहुत गलत संदेश दे रहा है। सरकारी पैकेटों पर ऐसा करना दंडनीय अपराध है। क्या यह आपकी अनुमति से हुआ है ! नहीं तो जिस अधिकारी के आदेश से हुआ है उसे दंडित करे।'
 

सरकार एक करोड़ व्यक्तियों को मुफ्त में देगी काढ़ा
गौतरलब हो कि देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित पांच राज्यों में शामिल मध्यप्रदेश में कोरोना प्रसार को रोकने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। इसी के तहत राज्य सरकार ने लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग एक करोड़ व्यक्तियों को मुफ्त में विशेष त्रिकटु चूर्ण काढ़ा वितरित करने का फैसला किया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जीवन अमृत योजना के अंतर्गत आयुष विभाग के सहयोग से मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ द्वारा इस काढ़े के 50-50 ग्राम के पैकेट तैयार किए गए हैं। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लगभग एक करोड़ व्यक्तियों को यह काढ़ा मुफ्त में वितरित किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संकट के इस दौर में यह आवश्यक है कि हर व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहे, जिससे यह वायरस हमें प्रभावित नहीं कर पाए। हम ऐसे प्रयास करें, जिससे कोरोना हो ही नहीं।

चौहान ने कहा कि हमारे ऋषियों एवं वैद्यों ने आयुर्वेद में ऐसी औषधियां बनाई हैं, जिनसे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम स्वस्थ्य रहते हैं। हमारे आयुष विभाग द्वारा तैयार किया गया विशेष ‘त्रिकटु चूर्ण’ काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अत्यधिक कारगर है। इसे प्रतिदिन तीन से चार बार पिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed