फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   People are catching fish by risking their lives after the chiller dam overflows

Shajapur: बारिश की वजह से चीलर बांध हुआ ओवरफ्लो, जान जोखिम में डाल लोग पकड़ रहे मछलियां

Mon, 22 Aug 2022 03:52 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 22 Aug 2022 03:52 PM IST
सार

लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है। पुल-पुलिया रपटा के ऊपर पानी का तेज बहाव है। पिकनिक स्थल, पहाड़ी झरने या वाटर फाल के आस-पास सेल्फी न लेने की अपील भी प्रशासन की तरफ से की जा रही है। 
 

विज्ञापन
People are catching fish by risking their lives after the chiller dam overflows
तेज बहाव के बीच मछलियां पकड़ते हुए लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाजापुर में लगातार बारिश होने की वजह से चीलर बांध पानी से लबालब हो गया है। ओवरफ्लो होने से मछलियां भी पानी के साथ आ रही हैं। मछलियों को पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। चीलर बांध के आस-पास पानी का तेज बहाव के बीच भी लोग खुद की जान को जोखिम में डालकर मछलियां पकड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


चीलर बांध से खेती और पीने के लिए पानी
चीलर बांध से पेयजल के साथ-साथ किसान अपने खेतों में सिंचाई भी करते हैं। सांपखेड़ा के पास बने चीलर बांध 1967 में बनकर तैयार हुआ था। 1967 से चीलर बांध से लोगों को पीने का पानी मिलना शुरू हो गया था। करीब चार साल बाद किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पानी दिए जाने लगा। 
विज्ञापन


बड़ी घटना की आंशका
बारिश की वजह से बांध पूरी तरह भरकर लबालब हो गया है। ओवरफ्लो होकर हो पानी बाहर आ रहा है। लगातार पानी की आवक जारी है। ऐसे में कोई बड़ी घटना हो सकती है। लोग पानी के तेज बहाव के बीच मछलियां पकड़ने पहुंच रहे है। हालांकि, प्रशासन की तरफ से लगातार उफनते नदी और नालों के पास न जाने की अपील लोगों से की जा रही हैं। मुख्य जल स्त्रोतों के आसपास नगर पालिका कर्मी और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही अधिकारी भी पल-पल की अपडेट ले रहे है। कलेक्टर दिनेश जैन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उफान पर नदी-नाले
जिले की चीलर नदी, महूपुरा रपट और बादशाही पुल के ऊपर पानी बह रहा है। जिसके बाद प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर आवाजाही रोक दी है। बारिश के जारी रहने से हालात और बिगड़ सकते है। मौसम विभाग की तरफ से 24 अगस्त तक बारिश होने की पूर्वानुमान जारी किया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed