फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   pensioners of madhya pradesh will receive a lump sum amount of 4 months arrears on August 15

मध्य प्रदेश के पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर, राज्य सरकार देने जा रही है ये बड़ा तोहफा

Sun, 12 Aug 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 12 Aug 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
pensioners of madhya pradesh will receive a lump sum amount of 4 months arrears on August 15

15 अगस्त को मध्य प्रदेश के साढ़े लाख पेंशनभोगियों को सरकार एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, प्रदेश के इन सभी पेंशनभोगियों का एरियर चार महीने से बकाया है, जिसे सरकार ने एकमुश्त देने का तय किया है। इससे पहले बैंकों ने पेंशन और एरियर के भुगतान के लिए सरकार से मार्गदर्शन मांगा था, जिस पर अमल करते हुए पेंशन निदेशालय ने एक गाइडलाइन जारी की है।

विज्ञापन


गाइडलाइन के मुताबिक, सेवानिवृति के दौरान 50 फीसदी पेंशन और फैमिली पेंशन के मामलों में 30 फीसदी मूल पेंशन पर लाभ दिया जाना तय किया गया था। बता दें कि पेंशनभोगियों के बकाया एरियर के भुगतान के लिए उनके खातों में एक साथ 500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। एकमुश्त राशियों के भुगतान से पेंशनभोगियों को फायदा यह होगा कि उन्हें औसतन पेंशन में 2,500 रुपये ज्यादा मिलेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा अगर पेंशनभोगी की मृत्यु हो गई है तो फैमिली पेंशनभोगी यानी पेंशनभोगी के आश्रित को भी इसका फायदा मिलेगा। उन्हें भी 1,500 रुपये से लेकर 2,500 रुपये तक का ज्यादा भुगतान किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 31 दिसंबर, 2015 तक रिटायर हुए अपने सभी पेंशनभोगियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान ही 2.57 के फार्मूले को तय करते हुए पेंशन निर्धारित कर दी है। इसके तहत राज्य के पेंशनभोगियों को न्यूनतम 7,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी।  

बैंकों को बढ़ी हुई पेंशन के भुगतान के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बैंकों ने भी पेंशन संबंधी मामलों को निपटा दिया है। पेंशन निदेशालय के संचालक नितिन नांदगांवकर ने बताया कि 15 अगस्त तक पेंशनभोगियों के खातों में राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।


ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने अपने पिछले बजट सत्र में 10 फीसदी पेंशन की वृद्धि की घोषणा की थी, लेकिन इससे प्रदेश भर के पेंशनभोगी नाराज हो गए थे। जिसके बाद सरकार ने 31 दिसंबर, 2015 तक रिटायर हुए सभी पेंशनभोगियों को केंद्र के समान ही 2.57 के फार्मूले को तय करते हुए पेंशन दिए जाने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed