फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pegasus in Madhya Pradesh: Know what Congress MLA of Betul accused the woman SP, why there was a political ruckus

मध्य प्रदेश में पेगासस: जानिए बैतूल के कांग्रेस विधायक ने महिला एसपी पर क्या लगाया आरोप, क्यों मचा सियासी बवाल

Fri, 11 Feb 2022 05:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 05:06 PM IST
सार

बैतूल जिले में कांग्रेस विधायक निलय डागा ने एसपी सीमाला प्रसाद पर जनप्रतिनिधियों की सीडीआर निकलवाने का आरोप लगाया है। विधायक ने पत्र लिखकर डीजीपी से मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Pegasus in Madhya Pradesh: Know what Congress MLA of Betul accused the woman SP, why there was a political ruckus
कांग्रेस विधायक ने एसपी पर लगाया जासूसी का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पेगासस जैसी जासूसी करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस विधायक निलय डागा ने महिला एसपी सीमाला प्रसाद पर जनप्रतिनिधियों की सीडीआर निकालने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


विधायक का आरोप है कि जिले में जनप्रतिनिधि समेत करीब 50 प्रतिष्ठित लोगों के फोन कॉल के रिकॉर्ड की सीडीआर निकाली गई। कांग्रेस विधायक ने डीजीपी विवेक जौहरी को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की बात कही है। वहीं विधायक ने पुलिस प्रशासन से सवाल किया है कि किसके इशारे पर सीडीआर निकाली गई है, इसकी जांच कर जानकारी दी जाए। मामले की जांच नहीं होने पर विधायक ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक निलय डागा का आरोप है कि उनके अलावा सांसद समेत भाजपा नेता, व्यापारी सभी की सीडीआर निकाली गई। उन्होंने पुलिस पर उन्हें किसी मामले में आरोपी बनाने और उनकी सीडीआर निकालने का आरोप लगाया है। विधायक ने इस पूरे मामले को विधानसभा में उठाने की बात भी कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में बैतूल एसपी सीमाला प्रसाद ने विधायक के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन्होंने एक साल में कई बड़े अपराधियों पर कार्रवाई की है। सीडीआर आरोपियों की निकाली जाती है। बैतूल में ना तो पक्ष है ना ही विपक्ष किसी जनप्रतिनिधि की सीडीआर नहीं निकाली गई। 


क्या होती है सीडीआर 
कॉल डिटेल रिकॉर्ड को सीडीआर कहा जाता है। सीडीआर में मोबाइल उपयोग करने वाले का नाम होता है। किसी व्यक्ति की सीडीआर से पता चलता है कि उसने कितने कॉल किए। कितने कॉल रिसीव किए। किन नंबरों पर कॉल किया। किन नंबरों से कॉल रिसीव हुआ। कॉल की तारीख समय और कितने समय तक बात हुई। किस नंबर से मैसेज भेजे और रिसीव किए इसकी भी डिटेल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed