{"_id":"6532a2a65a673baa0b0d4d93","slug":"patwari-arrested-for-taking-bribe-of-rs-5-000-had-asked-for-bribe-for-not-cutting-his-name-from-the-land-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पांच हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन से नाम नहीं काटने की बात पर मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पांच हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन से नाम नहीं काटने की बात पर मांगी थी घूस
Fri, 20 Oct 2023 09:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 20 Oct 2023 09:24 PM IST
सार
रीवा लोकायुक्त ने एक रिश्वतखोर पटवारी के गिरफ्तार किया है। उसे पांच हजार की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में रीवा लोकायुक्त ने पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसने आवेदक के नाम दर्ज जमीन से उसका नाम अलग कर किसी और के नाम जमीन करने की धमकी देकर रुपये की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार आवेदक रामपुर बघेलान के ग्राम उमरिहा के रहने वाले अजय कुमार पिता होरीलाल साहू (28) ने रीवा लोकायुक्त से शिकायत की थी। उसने बताया था कि डेगरहट तहसील रामपुर बाघेलान का पटवारी संतोष कुमार सतनामी उससे पांच हजार रुपये मांग रहा है। दरअसल उसके नाम की जमीन से उसका नाम अलग कर किसी कामता साहू का नाम चढ़ाने की धमकी दी जा रही थी। ऐसा न करने के एवज में पंद्रह हजार रुपये मांगे जा रहे थे। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आवेदक को पांच हजार रुपये लेकर आरोपी पटवारी के पास भेजा गया। आरोपी का मकान नंबर HIG-671 पीके स्कूल के पीछे जैसे ही आवेदक ने पांच हजार रुपये पटवारी संतोष को दिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे धरदबोचा।