फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Partial change in timings of 8 stations of somnath jabalpur special train Changes in arrival and departure time of train number 01463 Somnath-Jabalpur Express at eight stations, arrangements will be applicable from first February

सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का आठ स्टेशनों पर आवागमन का समय बदला, एक फरवरी से लागू होगा

Sat, 23 Jan 2021 07:16 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 23 Jan 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Partial change in timings of 8 stations of somnath jabalpur special train Changes in arrival and departure time of train number 01463 Somnath-Jabalpur Express at eight stations, arrangements will be applicable from first February
01463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 01463 सोमनाथ-जबलपुर स्पेशल ट्रेन के आठ स्टेशनों के आने और जाने वाले समय में आंशिक रूप से बदलाव किया गया है। एक फरवरी से सोमनाथ से चलने वाली गाड़ियों पर यह परिवर्तन लागू होगा। 

विज्ञापन

 

 

एक फरवरी से लागू होगी व्यवस्था

इसे लेकर मंडल रेल प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जयंत ने शुक्रवार को कहा कि रतलाम मंडल से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 01463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस के आवागमन और प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ स्टेशनों पर आवागमन के समय में परिवर्तन

जितेन्द्र कुमार जयंत ने कहा, ‘सोमनाथ से जबलपुर के बीच चलने वाली 01463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का आठ स्टेशनों पर आवागमन के समय में परिवर्तन होने जा रहा है। यह परिवर्तन सोमनाथ से जबलपुर के लिए चलने वाली ट्रेन से एक फरवरी से लागू किया जाएगा।’

विज्ञापन

पिपरिया स्टेशन से 10.15 पर चलेगी सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस

समय में परिवर्तन के बाद 01463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस सोहागपुर स्टेशन पर 09.58 बजे पहुंचेगी जबकि 10.00 बजे वहां से रवाना हो जाएगी। इसके बाद यह ट्रेन पिपरिया स्टेशन पर 10.13 बजे पहुंचेगी, जहां से 10.15 बजे चल देगी।

गाडरवारा स्टेशन पर 10.53 बजे आगमन होगा

गाड़ी संख्या 01463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का गाडरवारा स्टेशन पर 10.53 बजे आगमन होगा 10.55 बजे यह ट्रेन प्रस्थान करेगी। करेली स्टेशन पर यह ट्रेन 11.08 बजे पहुंचेगी और वहां से 11.10 बजे चलेगी। 

मदन महल स्टेशन पर 12.53 बजे पहुंचकर 12.55 बजे चलेगी

यह ट्रेन नरसिंहपुर स्टेशन पर 11.33 बजे पहुंचकर 11.35 बजे चलेगी। करकबेल स्टेशन पर 11.44 बजे पहुंचकर 11.45 चलेगी। वहीं, श्रीधाम स्टेशन पर 11.58 बजे पहुंचकर 12.00 बजे चलेगी। इसके अलावा यह ट्रेन मदन महल स्टेशन पर 12.53 बजे पहुंचकर 12.55 बजे चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed