फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Parasia MLA case against husband in daughter-in-law's suicide case

Parasia suicide case: विधायक बहू आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार, सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 18 Dec 2023 08:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 18 Dec 2023 08:38 AM IST
सार

विधायक बाल्मिक की बहू आत्महत्या मामले में पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला था, जिसके आधार पर पुलिस ने आदित्य के विरुद्ध प्रकरण कायम किया और सुबह ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Parasia MLA case against husband in daughter-in-law's suicide case
विधायक बहू मोनिका की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

परासिया विधायक सोहन वाल्मिक के पुत्र आदित्य वाल्मिक को पुलिस ने उसके घर से सुबह 9 बजे गिरफ्तार कर लिया है। परासिया एसडीओपी ने सोमवार सुबह ही आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण कायम किया था। प्रकरण चांदामेटा थाने में दर्ज किया गया था। आदित्य वाल्मिक की धर्मपत्नी मोनिका ने गुरुवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में एक सुसाइड नोट पाया गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने आदित्य के विरुद्ध प्रकरण कायम किया था।

विज्ञापन


एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि आदित्य के विरुद्ध महिला के परिजनों की शिकायत और जांच के बाद धारा 306 आर्इपीसी के तहत प्रकरण कायम किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस अपनी जांच निष्पक्ष रूप से कर रही है। पुलिस ने जांच के बाद विधायक पुत्र के विरुद्ध प्रकरण कायम किया। मोनिका वाल्मिक ने गुरुवार की सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मृतका का अंतिम संस्कार उसके मायके इटारसी में किया गया था। आज एसडीओपी इटारसी भी गए थे। नवविवाहिता की आत्महत्या और जांच के आधार पर पुलिस ने प्रकरण कायम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed