{"_id":"635cb9e5b2d0547e0e49bc02","slug":"troubled-by-wife-and-father-in-law-the-young-man-ate-poison-in-panna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panna: बीवी और ससुर से परेशान युवक ने खाया जहर, जिंदगी और मौत से जूझ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panna: बीवी और ससुर से परेशान युवक ने खाया जहर, जिंदगी और मौत से जूझ रहा
Sat, 29 Oct 2022 10:58 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 29 Oct 2022 10:58 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने लाइव वीडियो बनाते हुए जहर पी लिया। साथ ही बीवी और ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। फिलहाल, अब युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
जहर पीने वाला युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कचौरी से आत्महत्या करने का लाइव वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक ने बीवी और ससुर से परेसान होकर जहरीली दवा पी ली। इतना ही नहीं, घटना का लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी और परिजनों ने आनन-फानन में युवक को कटनी जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाए। जहां युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन
शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कचौरी के निवासी सुजान सिंह ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला सिर्फ इस वजह से किया, क्योंकि वह अपनी बीवी और ससुर से परेशान हो चुका था। युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें युवक ने अपने ससुर और बीवी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि मैं इनसे बहुत परेशान हो चुका हूं, जिससे आत्महत्या कर रहा हूं। पत्नी और ससुर पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए युवक ने जहर की डिब्बी खोलकर सेवन कर लिया।
विज्ञापन
युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल कटनी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं एएसपी आरती सिंह का कहना है, घटना के संबंध में कोई आवेदन नहीं आया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मामला सामने आया है, युवक का उपचार कटनी में जारी है।
विज्ञापन
