{"_id":"6318bd58e751211507094a5d","slug":"panna-two-year-old-girl-dies-of-vomiting-and-diarrhea-in-village-luharhai-more-than-40-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panna: ग्राम लुहरहाई में उल्टी-दस्त से दो साल की बच्ची की मौत, 40 से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panna: ग्राम लुहरहाई में उल्टी-दस्त से दो साल की बच्ची की मौत, 40 से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल
Wed, 07 Sep 2022 09:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 09:21 PM IST
सार
पन्ना जिले के बृजपुर थाना एवं पहाड़ीखेरा चौकी अंतर्गत ग्राम लुहरहाई में उल्टी-दस्त से लोग बीमार पड़ रहे हैं। गांव की दो वर्षीय बालिका निशा ओमप्रकाश की मौत इसी बीमारी के चलते हो गई है। बीमारी की वजह कुएं का पानी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन अब गांव के सभी लोगों की जांच करवा रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पन्ना जिले में साफ पानी के अभाव में लोग बीमार पड़ने लगे हैं। ग्राम लुहरहाई में उल्टी-दस्त से एक बच्ची की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आया है। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया है, वहीं पूरे गांव के लोगों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुएं का पानी पीने से गांव के 40 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
बता दें कि पन्ना जिले के बृजपुर थाना एवं पहाड़ीखेरा चौकी अंतर्गत ग्राम लुहरहाई में उल्टी-दस्त से लोग बीमार पड़ रहे हैं। गांव की दो वर्षीय बालिका निशा ओमप्रकाश की मौत इसी बीमारी के चलते हो गई है। लगातार हो रहे लोगों के बीमार होने की खबर लगते ही जिला पंचायत सदस्य प्रभा कुमारी गौड़ सक्रिय हुईं और स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटनाक्रम बताया। टीम ने गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच की।
जांच के बाद बीमार लोगों को एंबुलेंस से पहाड़ीखेरा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। लगभग 30 लोग पहाड़ीखेरा स्वास्थ्य केंद्र एवं दर्जन भर लोग जिला चिकित्सालय पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि टंकी से सप्लाई होने वाले पानी में कीड़े आने से लोग कुएं का ही पानी पीते हैं। गत कुछ दिनों से गांव में उल्टी-दस्त की बीमारी बढ़ रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉक्टर ने बताया कि पूरे गांव के लोगों की जांच की जा रही है और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।