{"_id":"66e4712efc6b6a844e052117","slug":"mp-news-young-man-died-due-to-electric-shock-in-panna-ranibagh-deceased-used-to-serve-cattle-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पन्ना के रानीबाग में करंट लगने से युवक की मौत, मवेशियों की सेवा का काम करता था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पन्ना के रानीबाग में करंट लगने से युवक की मौत, मवेशियों की सेवा का काम करता था मृतक
Fri, 13 Sep 2024 10:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:37 PM IST
सार
पन्ना के रानीबाग में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक गाय और मवेशियों की सेवा का काम करता था।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पन्ना के रानीबाग अंतर्गत एक खेत में युवक राजू यादव की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मौका स्थल का निरीक्षण कर पोस्टमॉर्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारण को पुलिस ने जांच कर विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राजू यादव झंझार पवई का निवासी था। जो हाल में अपनी रिश्तेदारी में मांझा में पारिवार साहित रह रहा था। मृतक के पांच बेटियां और एक बेटा है और लगातार तीन वर्ष से अखिलेश त्रिवेदी के खेत में पहुंचकर मवेशियों की सेवा कर रहा था, जिसमें आज करंट के तार की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
