{"_id":"6400ce6830c09ff1650d54ae","slug":"mp-news-trishul-kept-in-the-temple-entered-the-child-stomach-after-falling-from-roof-in-panna-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खेलते समय छत से गिरने पर मंदिर में रखी त्रिशूल बच्चे के पेट में घूसी, इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खेलते समय छत से गिरने पर मंदिर में रखी त्रिशूल बच्चे के पेट में घूसी, इलाज जारी
Thu, 02 Mar 2023 09:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 Mar 2023 09:57 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल, एक चार साल का बच्चा छत से नीचे गिर गया। नीचे मौजूद मंदिर में रखी त्रिशूल उसके पेट में घुस गई। तत्काल परिजन उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
बच्चे का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बिलखुरा में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। छत पर खेल रहा एक चार साल का मासूम बच्चा नीचे गिर गया, जिसके चलते घर के नीचे बने मंदिर में रखा त्रिशूल उसके पेट में जा घुसा।
विज्ञापन
जैसे ही परिजनों ने मासूम की आवाज सुनी तो तत्काल मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह त्रिशूल से बच्चे को बाहर निकाला। फिर बाइक से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शिवराज यादव (4) निवासी ग्राम बिलखुरा जो अपने दोस्तों के साथ छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह छत से नीचे जा गिरा, घर के नीचे बने मंदिर के पास सीधे त्रिशूल में जा गिरा और त्रिशूल उसके पेट में बुरी तरह घुस गया। फिलहाल, मासूम बच्चे का उपचार जिला चिकित्सालय पन्ना में जारी है।
विज्ञापन
