फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   MP News poor farmer of Panna became a millionaire in one stroke Madhya Pradesh third largest diamond found

MP News: पन्ना का गरीब किसान एक झटके में बना करोड़पति, मिला मध्यप्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा हीरा

Fri, 13 Sep 2024 08:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 08:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पन्ना में एक झटके में लोग खाकपति से लखपति बन जाते हैं। पन्ना के एक गरीब किसान के साथ ऐसा ही हुआ है। गरीब किसान स्वामीदीन पाल की किस्मत उस वक्त चमक उठी, जब उथली खदान क्षेत्र में एक चमचमाता हुआ हीरा मिला।

विज्ञापन
MP News poor farmer of Panna became a millionaire in one stroke Madhya Pradesh third largest diamond found
किसान स्वामीदीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड के पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने एक बार फिर से हीरा उगला है और मजदूर को रातों-रात करोड़पति बना दिया है। पन्ना की सरजमीं पर रहने वाला व्यक्ति कब, कैसे और कहां करोड़पति बन जाए कोई जान नहीं सकता। यहां की जमीन अक्सर हीरे उगलती रहती है।

विज्ञापन


रातों-रात करोड़पति बनने का एक ताजातरीन मामला सामने आया है। जहां एक गरीब मजदूर को पन्ना की धरती से हीरा मिला है, जिससे अब उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। नजारा पन्ना के हीरा कार्यालय का है, जहां एक मजदूर 32 कैरेट 80 सेंट का उज्जवल नायाब किस्म का हीरा लेकर आया और हीरा कार्यालय में जमा कराया है।
विज्ञापन


दरअसल, मजदूर स्वामीदीन अपने सरकोहा ग्राम के खेत में हीरा की खदान लगाए हुए था, जहां उसे यह हीरा मिला है। मजदूर स्वामीदीन हीरा पाकर बहुत खुश है। क्योंकि वह रातों-रात करोड़पति जो बन गया है। जानकारी के मुताबिक, तीन महीने पूर्व यह खदान सरकोहा ग्राम में लगाई गई थी और इस खदान में तीन पार्टनर थे तो अब यह हीरा भी तीन पार्टनरों का है। इस हीरे से मिलने वाली रकम तीन हिस्सों में बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हीरा पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा हो गया है, जिसे आगामी समय में नीलामी में रखा जाएगा और इसे ऑप्शन में बेचा जाएगा। हीरे की नीलामी बिक्री से मिलने वाली रकम की 12 प्रतिशत की रॉयल्टी काटकर शेष राशि हीरा पाने वाले व्यक्ति को दे दी जाएगी। वहीं, इसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed