फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Horns coming out of the woman's head in Panna

MP News: महिला के सिर से निकल रहे सींग!, डॉक्टर भी परेशान कि आखिर ये है क्या

Thu, 29 Dec 2022 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 04:44 PM IST
सार

बीते तीन सालों से महिला इस दर्द से जूझ रही है। तीन साल पहले थोड़ा-थोड़ा दर्द था फिर सिर में दो जगह से कुछ उठने लगा। धीरे-धीरे उसका आकार बढ़ने लगा और दर्द भी ज्यादा होने लगा। 

विज्ञापन
Horns coming out of the woman's head in Panna
महिला को अजीब बीमारी हो गई है, सिर पर सींग जैसे आकार बन रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश से फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पहली बार में तो आप भी विश्वास नहीं कर पाएंगे। पन्ना जिले की एक महिला के सिर पर सींग निकलने लगे हैं। महिला रोज दर्द से जंग लड़ रही है, उधर डॉक्टर भी समझ नहीं पा रहे कि ये आखिर ये क्यों हो रहा है। इस अजीबोगरीब बीमारी से परिवार भी परेशान है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम मकरी का है। जिस महिला के सिर पर सींग उगने की बात कही जा रही है, उसका नाम मिमिया बाई पति मुन्नालाल कोरी (60) बताया गया है। परिजनों ने बताया कि बीते तीन सालों से महिला इस दर्द से जूझ रही है। तीन साल पहले थोड़ा-थोड़ा दर्द था फिर सिर में दो जगह से कुछ उठने लगा। धीरे-धीरे उसका आकार बढ़ने लगा और दर्द भी ज्यादा होने लगा। परिजनों का कहना है कि  महिला को डॉक्टरों को दिखाया, किंतु यह बीमारी यहां के डॉक्टरों के समझ से परे है और उनके द्वारा इसे बाहर किसी बड़े डॉक्टर को दिखा कर इलाज करवाने की सलाह दी गई है। परिवार की आर्थिक हालात भी इतने अच्छे नहीं है कि वे किसी बड़े डॉक्टर के पास जा सकें। 
विज्ञापन


इस अजीबो-गरीब घटना के बारे में इलाके में चर्चा है। लोग पहले तो विश्वास नहीं करते थे, पर महिला को देखने के बाद वे चौंक जाते हैं। कई लोग महिला को देखने आ रहे हैं। पीड़ित महिला मिमिया बाई का कहना है कि तीन साल से मैं परेशान हूं। असहनीय दर्द रहता है। मैंने सभी से गुहार लगाई, लेकिन मेरी कोई नहीं सुनता। भगवान से उम्मीद है कि मुझे इस बीमारी से छुटकारा दिलाए और इस असहाय पीड़ा से भी मुक्ति मिले। महिला को शासन प्रशासन से मदद की दरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed