फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Girl students who fainted in Panna were treated in Katni Collector suspended teachers and peon

MP News: पन्ना में बेहोश हुई छात्राओं का कटनी में किया गया इलाज, कलेक्टर ने शिक्षक और चपरासी को किया निलंबित

Sat, 10 Dec 2022 12:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 10 Dec 2022 12:00 PM IST
सार

पन्ना जिले के शासकीय स्कूल में अचानक आठ छात्राओं की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद आठ में से छह छात्राओं को गंभीर हालत में कटनी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Girl students who fainted in Panna were treated in Katni Collector suspended teachers and peon
जिला अस्पताल में भर्ती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना जिले से छह छात्राओं को गंभीर हालत में कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिनका जिला अस्पताल के बच्चा वॉर्ड में इलाज जारी है। पन्ना कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर बच्चियों का हाल चाल जाना। दरअसल पन्ना जिले के रैपुरा हाई स्कूल की 9वीं और 10वीं कक्षा की आठ छात्राएं पीटी के दौरान अजीबो गरीब हरकतें करने लगी और बेहोश हो गई। जिसकी हालत देख शिक्षकों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही आठ बच्चों को शाहनगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टरों ने आठ में से दो छात्रों की हालत ठीक पाई जबकि छह की हालत गंभीर होने पर कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


मामले की गंभीरता देखते हुए पन्ना जिला शिक्षा अधिकारी ने पन्ना कलेक्टर को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा, शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के साथ कटनी जिला चिकित्सालय पहुंचे और बच्चों का स्वास्थ्य जाना एवं उनके बेहतर उपचार के लिए ड्यूटी में मौजूद डॉक्टरों की टीम को उचित दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन


पूरे मामले पर पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा ने बताया की रैपुरा स्कूल में पीटी के बाद आठ छात्राएं अलग-अलग बेहोश हो गई, जिन्हें शाहनगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, बिगड़ती हालत पर उन्हें कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। छात्राएं काफी कमजोर थी तो उनके पोषण आहार के लिए दो-दो हजार की राशि जारी की गई है। कुछ छात्राओं ने एक शिक्षक और चपरासी की शिकायतें की थी, जिस पर दोनों को ही सस्पेंड कर दिया  है। हालांकि इन तमाम बातों से अलग उनके परिजनों की मानें तो स्कूल के पास एक श्मशान घाट था, जिसके चलते बच्चों की हालत बिगड़ी थी। दो बच्चों की झाड़-फूंक करवाई गई तो उनका स्वास्थ्य ठीक हो गया और बाकी बच्चों का इलाज जिला अस्पताल कटनी में जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed