फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Ganga water bottle with photo of Kamal Nath and Congress candidate seized by police

Panna: वाहन चेकिंग में पुलिस ने जब्त की कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी की फोटो लगी गंगाजल की बोतल

Thu, 19 Oct 2023 04:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Oct 2023 04:46 PM IST
सार

Panna: विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस की टीम लगातार वाहन चेकिंग कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने पटेरा में वाहन चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी से कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी की फोटो लगी गंगाजल की बोतल को जब्त किया है।

विज्ञापन
Ganga water bottle with photo of Kamal Nath and Congress candidate seized by police
कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी की फोटो लगी गंगाजल की बोतल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी को देखते हुए पटेरा थाना अंतर्गत बुधवार रात को जारी जांच अभियान के दौरान पवई क्षेत्र से लौट रही एक कार की डिग्गी में रखी गंगा जल की बोतलों को चुनाव आचार सहिंता का उल्लंघन मानते हुए जब्त किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, गंगाजल के प्लास्टिक की बोतल के ऊपर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पवई से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नायक की तस्वीर छपी हुई पाई गई। इसके साथ ही बोतल पर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह भी बना हुआ है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता की बताई गई गाड़ी

बता दें कि जिस गाड़ी से यह सामग्री जब्त की गई है, वह कांग्रेस का नेता बताया गया गया है। यह भी बात सामने आ रही है कि यह वाहन पवई से वापस दमोह लौट रहा था। इसी दौरान चेकिंग के समय गंगाजल की इन बोतलों को पकड़ा गया। जांच कार्रवाई में पटेरा एफएसटी टीम के प्रशांत विश्वकर्मा, पटेरा थाना प्रभारी आरएस बागरी और पुलिस टीम सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed