{"_id":"6219a333e632a1075c2223d5","slug":"diamond-auction-in-panna-26-11-carat-diamond-fetches-rs-1-62-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्ना में हीरों की नीलामी: 1.62 करोड़ रुपये में बिका 26.11 कैरेट का हीरा; दो दिन में 3.51 करोड़ रुपये में बिके 88 हीरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्ना में हीरों की नीलामी: 1.62 करोड़ रुपये में बिका 26.11 कैरेट का हीरा; दो दिन में 3.51 करोड़ रुपये में बिके 88 हीरे
Sat, 26 Feb 2022 09:19 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:19 AM IST
सार
पिछले दिनों पन्ना की उथली खदानों से मिले सबसे बड़े हीरों में से एक 26.11 कैरेट के हीरे की नीलामी शुक्रवार को हुई। इस हीरे ने 1.62 करोड़ रुपये की बोली हासिल की है।
विज्ञापन
पन्ना में 26.11 कैरेट का हीरा 1.62 करोड़ रुपये में बिका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पन्ना में दो दिन तक चली हीरे की नीलामी में हीरा कार्यालय ने 3.51 करोड़ रुपये में 88 हीरे बेचे हैं। पहले दिन 1.65 करोड़ रुपये में 82.4 कैरेट के 36 नग हीरे बेचे गए। दूसरे दिन 58.35 कैरेट के 36 हीरों के लिए 1.86 करोड़ रुपये की बोली लगी। इसमें सबसे बड़ा हीरा 26.11 कैरेट का था, जो 1.62 करोड़ रुपये में बिका है। इस हीरे को पन्ना में मिले सबसे बड़े हीरों में से एक बताया जा रहा है।
पन्ना में हीरों की बिक्री को लेकर इस बार ज्यादा उत्साह था। खास बात थी कि 26.11 कैरेट का बड़ा हीरा, जिसके लिए एक करोड़ 62 लाख 40 हजार 420 रुपये की बोली लगी। कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा की मौजूदगी में कारोबारी ब्रजेश जड़िया ने यह हीरा खरीदा। कुछ ही दिन पहले पन्ना के ही रहने वाले सुशील शुक्ला को यह हीरा उथली खदान से मिला था। इस हीरे की बोली 6.22 लाख रुपये प्रति कैरेट तक गई। इसे मदर जेम्स के ब्रजेश जड़िया ने खरीदा।
21 फरवरी को मिला था बड़ा हीरा
पन्ना शहर के सुशील शुक्ला 20 साल से हीरा खदान लगा रहे थे। पूरी मेहनत कर रहे थे, पर मेहनत 21 फरवरी को सफल हुई जब उन्हें 26.11 कैरेट का हीरा मिला। यह पन्ना में मिला तीसरा सबसे बड़ा हीरा बताया जा रहा है। इस हीरे की नीलामी के बाद सुशील बोले कि इस पैसे का इस्तेमाल वे अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई और घर बनाने में करना चाहते हैं। उनका अब तक पन्ना में कोई घर नहीं था।
विज्ञापन
12% रॉयल्टी काटकर भुगतान होगा
कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कहा कि इस बार हीरे की नीलामी को लेकर अच्छा प्रतिसाद देखने को मिला। सूरत, मुंबई और वाराणसी से भी हीरा कारोबारी बोली लगाने पन्ना आए थे। नीलाम हुए सभी हीरों से मिली राशि में से 12% रॉयल्टी काटकर बाकी पैसा हीरा मालिक को दे दी जाएगी।