फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna Tiger Reserve News in Hindi: Cameras trap Two cubs of Tigress P-213(63)

Panna Tiger Reserve: दो नन्हे मेहमानों ने दी कैमरे में दस्तक, पहली बार शावकों के साथ नजर आई बाघिन पी-213 की संतान

Thu, 06 Jan 2022 11:48 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 06 Jan 2022 11:48 AM IST
सार

पन्ना टाइगर रिजर्व के कैमरों ने दो शावकों के जन्म की पुष्टि की है। इन्हें जन्म पी-213 (63) बाघिन ने दिया है। इसे मिलाकर अब पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 70 को पार कर चुकी है। 
 

विज्ञापन
Panna Tiger Reserve News in Hindi: Cameras trap Two cubs of Tigress P-213(63)
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन को देखा गया दो शावकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना टाइगर रिजर्व से खुशखबरी आई है। कैमरा ट्रेप ने बाघिन पी-213(62) को दो शावकों के साथ चहलकदमी करते हुए कैद किया है। इस तीन साल की बाघिन ने पहली बार शावकों को जन्म दिया है।    
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में इस युवा बाघिन ने पहली बार दो शावकों को जन्म दिया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि बाघिन पी-213 (63) पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-213 की संतान है जो कि 3 साल की हो चुकी है। इस युवा बाघिन ने पहली बार शावकों को जन्म दिया है। कैमरा ट्रैप में पहली बार यह बाघिन अपने दो नन्हे शावकों के साथ चहल कदमी करती हुई कैद हुई है। दोनों शावक पुरी तरह स्वस्थ दिखाई दिए हैं। प्रबंधन इनकी सतत निगरानी कर रहा है। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या अब बढ़कर 70 से अधिक हो गई है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed