फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna: Seven-year-old girl raped in marriage ceremony, girl referred to Rewa in critical condition

पन्नाः शादी समारोह में आई सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, बालिका गंभीर हालत में रीवा रेफर

Fri, 18 Feb 2022 03:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 03:43 PM IST
सार

पन्ना जिले में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची परिवार वालों के साथ शादी समारोह में आई थी। फोटोग्राफर के साथी ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Panna: Seven-year-old girl raped in marriage ceremony, girl referred to Rewa in critical condition
Rape With Child

विस्तार

जानकारी के अनुसार घटना पन्ना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए फोटोग्राफर के साथी ने रात करीब एक बजे सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों को जब बालिका काफी देर तक नहीं दिखी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान बच्ची बेहोशी हालत में वन चौकी के पीछे मिली। परिजन उसे उपचार के लिए पन्ना जिला चिकित्सालय ले गए। यहां बालिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है। एसजीएमएच के गायनिक वार्ड में भर्ती बालिका की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया परिजनों की शिकायत के बाद प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। इसी कड़ी में पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश के बाद युवक को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी, बालिका को रात करीब एक बजे बहला-फुसला कर घर के समीप बनी वन चौकी के पीछे सुनसान स्थान में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। संजय गांधी अस्पताल रीवा में पदस्थ सीएमओ यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि पन्ना जिले से दुष्कर्म की शिकार किशोरी एसजीएमएच रीवा आई है। चिकित्सालय में भर्ती बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed