फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna news: Paddy lost due to negligence storage could not be done on time, paddy kept in rain-soaked procurement centers

Panna News: समय पर नहीं हो सका भंडारण, बेमौसम बारिश में भीगी खरीदी केंद्रों में रखी धान 

Thu, 06 Jan 2022 05:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 06 Jan 2022 05:13 PM IST
सार

पन्ना जिले में खरीदी केंद्रों पर रखी धान बारिश में भीगकर खराब हो गई है। असमय बारिश से किसानों का नुकसान हो गया है। नागरिक आपूर्ति निगम के सही समय पर भंडारण न करने के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Panna news: Paddy lost due to negligence storage could not be done on time, paddy kept in rain-soaked procurement centers
पन्ना में बेमौसम बारिश में धुल गई धान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना जिले में नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के सुस्त रवैये के चलते किसानों की मेहनत बारिश में भीग गई। खरीदी केंद्रों पर रखे धान का सही समय पर वेयरहाउस में भंडारण न होने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा। ठंड के दिनों में असमय हुई बारिश ने किसानों का लाखों रुपये मूल्य का धान खराब कर दिया है। जिले में ऐसी घटनी पहली बार नहीं हुई है। इसके पहले भी इस तरह की लापरवाहियां सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन


अगर समय पर खरीदी केंद्रों पर रखी धान का भंडारण वेयरहाउस में हो जाता तो किसानों की मेहनत पर पानी नहीं फिरता। नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों की लापरवाही से किसानों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई होना भी मुश्किल है। क्योंकि भीगी धान अब न तो भंडारित की जाएगी और न ही किसानों को धान का पैसा ऑनलाइन खातों में दिया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed