{"_id":"64f851c6f82b93d5950547e9","slug":"pandit-pradeep-mishra-said-former-cm-kamal-nath-gave-shape-to-chhindwara-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: विकास देख गदगद हुए पंडित प्रदीप मिश्रा; बोले- पूर्व सीएम ने छिंदवाड़ा को दी आकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: विकास देख गदगद हुए पंडित प्रदीप मिश्रा; बोले- पूर्व सीएम ने छिंदवाड़ा को दी आकृति
Wed, 06 Sep 2023 03:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 06 Sep 2023 03:59 PM IST
सार
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पहले छिंदवाड़ा का इतना विकास नहीं हुआ था। लोग छिंदवाड़ा को नहीं जानते थे। पूर्व सीएम का धन्यवाद, आपने छिंदवाड़ा को आकृति दी।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में कथा करते पंडित प्रदीप मिश्रा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दूसरे दिन पूर्व सीएम कमलनाथ का धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले छिंदवाड़ा का इतना विकास नहीं हुआ था। लोग छिंदवाड़ा को नहीं जानते थे। छिंदवाड़ा की स्थिति देखे तो यहां इतना विकास नहीं था। कमलनाथ जी आपका धन्यवाद आपने छिंदवाड़ा को आकृति दी। इसमें विकास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सिमरिया हनुमान मंदिर में इतनी विशाल प्रतिमा बनाने को लेकर जब उन्होंने कमलनाथ जी से सवाल किया तो उनका कहना था कि वह दिल्ली के एक मंदिर में जाते थे। वहां एक प्रतिमा थी। बहुत सुंदर थी। एक दिन हमनें सोचा भगवान से कहा कि आप छिंदवाड़ा में चलकर विराजित हों, और मंदिर बन गया। उनका उत्तर बड़ा विचित्र था, यह सुनकर बहुत आनंद आया।
विज्ञापन
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि उसी का फल है जो कथा दिल से कराई जाती है, उसका फल मिलता है। कल से बारिश शुरू हुई है। यह उसी का फल है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि वाह रे छिंदवाड़ा वालों इतनी बारिश में भी पंडाल को फुल कर दिया।
