फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pakistan is behind Kathua gang rape says bjp MP Nandkumar Singh Chauhan

भाजपा सांसद का बेतुका बयान- कठुआ रेप में पाक का हाथ, उन्होंने ही लगवाए जयश्री राम के नारे

Thu, 12 Apr 2018 10:01 PM IST
एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल Updated Thu, 12 Apr 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
Pakistan is behind Kathua gang rape says bjp MP Nandkumar Singh Chauhan

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने कठुआ में मासूम बच्ची के साथ हुए गैंगरेप मामले में बृहस्पतिवार को बेतुका बयान दिया है। खंडवा से भाजपा सांसद ने कहा कि कठुआ गैंगरेप मामले में पाकिस्तान का हाथ है। 

विज्ञापन


कश्मीर में एक फीसदी भी हिंदू नहीं हैं। वहां बेचारे हिंदू मुंह तो खोल नहीं पाते हैं, ऐसे में नारे क्या लगाएंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हमारी एक बेटी से रेप हुआ। इसमें पाक का ही हाथ है। उसके एजेंटों ने ही देश के लोगों में आपस में फूट डालने के लिए आरोपियों के समर्थन में जयश्री राम के नारे लगाए होंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि देशभर में यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में खुलासा हुआ है कि बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में हत्या कर दी। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस की साखा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 15 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया है। बच्ची को अगवा करके एक धार्मिक स्थल के परिसर में रखा गया। वहां उसे बार-बार नशील पदार्थ दिया गया। उसके साथ कई बार ब्लात्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बच्ची के पिता मोहम्मद यूसुफ ने 12 जनवरी को हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि उनकी बच्ची 10 जनवरी को जानवरों के लिए घास लाने नजदीक के जंगल गई थी, जहां से वापस नहीं लौटी। मामले में पुलिस ने जांच के बाद 22 जनवरी को यह मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed