{"_id":"6087ff4c8416c0684b1f74f5","slug":"oxygen-supply-oxygen-express-from-bokaro-of-jharkhand-departs-for-madhya-pradesh-six-tankers-will-arrive-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन आपूर्ति : झारखंड के बोकारो से ऑक्सीजन एक्सप्रेस मध्यप्रदेश के लिए रवाना, जल्द पहुंचेंगे छह टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन आपूर्ति : झारखंड के बोकारो से ऑक्सीजन एक्सप्रेस मध्यप्रदेश के लिए रवाना, जल्द पहुंचेंगे छह टैंकर
Tue, 27 Apr 2021 05:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 27 Apr 2021 05:40 PM IST
सार
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि बोकारो से आ रहे इन छह टैंकरों में से दो टैंकर जबलपुर व चार मंडीदीप पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड के बोकारो से मेडिकल ऑक्सीजन के छह टैंकर मध्यप्रदेश ला रही एक ट्रेन मंगलवार सुबह झारखंड के बोकारो से रवाना हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के मामलों में तेज वृद्धि के कारण मध्यप्रदेश सहित देशभर में अनेक अस्पताल चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं। इसके चलते उद्योगों में उपयोग की जाने वाली ऑक्सीजन पर रोक लगा कर इसे अब चिकित्सीय उपयोग में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौहान ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'ऑक्सीजन की आपूर्ति मध्यप्रदेश में लगातार जारी है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज सुबह 6 बजे बोकारो से रवाना हुई है। इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस में ऑक्सीजन के 6 टैंकर मध्यप्रदेश आएंगे। आज (मंगलवार) रात दो टैंकर जबलपुर और कल (बुधवार) सुबह 4 टैंकर मंडीदीप (भोपाल के निकट) पहुंचेगे।'
