फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   out-of-control bus collided with a container truck on the Indore-Ahmedabad highway Twelve injuring passengers

Dhar: इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर बस-कंटेनर की भिड़ंत, 12 यात्री घायल, विधायक ने घायलों को भिजवाया अस्पताल

Tue, 06 Jan 2026 10:14 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 06 Jan 2026 10:14 PM IST
सार

एमपी के धार जिले में सोमवार को आगे निकलने की होड़ में एक तेज रफ्तार बस कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं। इस दौरान मौके से गुजर रहे विधायक प्रताप ग्रेवाल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। 

विज्ञापन
out-of-control bus collided with a container truck on the Indore-Ahmedabad highway Twelve injuring passengers
हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे एक निजी यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राजगढ़ से इंदौर जा रही यह बस तेज गति के कारण आगे चल रहे एक मालवाहक (कंटेनर) से जा भिड़ी। इस भिड़ंत में 12 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने वाहन को आगे निकालने के प्रयास में गति बढ़ाई, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने दुर्घटना देखते ही अपना वाहन रुकवाया और तत्काल अमझेरा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन


विधायक ने की लोगों की मदद
विधायक ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को उपचार हेतु सरदारपुर के सिविल अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए तीन यात्रियों को इंदौर भेजा गया है। घायलों की सूची में सुनील सोलंकी, लक्ष्मी सोलंकी, सुरली, सुनील बघेल, धुलन चौहान, सुरेश अगाल, गणपत रावल और रुचिका शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर मार्ग पर यातायात पुनः बहाल करवाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मौका पाकर बस चालक वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed