फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Opposition to the MP Governor's address; Congress shunned Jitu Patwari, BJP took a jibe

MP विधानसभा बजट सत्र: धरी की धरी रह गई कांग्रेस की सरकार को घेरने की रणनीति; अलग-थलग पड़ गए जीतू पटवारी

Mon, 07 Mar 2022 02:01 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 07 Mar 2022 02:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध के मसले पर जीतू पटवारी से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। इससे साफ हो गया कि कांग्रेस जिस एकजुटता का दावा कर रही थी, उसकी सचाई सत्र शुरू होने से पहले ही सामने आ गई।    

विज्ञापन
Opposition to the MP Governor's address; Congress shunned Jitu Patwari, BJP took a jibe
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन के अंदर और बाहर जो हुआ, उससे साफ है कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एकजुटता के साथ सरकार को घेरने के दावे भी खोखले ही साबित हुए। इंदौर से विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने सत्र शुरू होने से पहले ही राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करने का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया। हालांकि, कुछ ही देर में पार्टी के नेता और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने इस फैसले को गलत बताते हुए दूरी बना ली। अब भाजपा कांग्रेस की एकजुटता पर तंज कस रही है।  

विज्ञापन


दरअसल, जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनता के हित में मैं राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार कर रहा हूं। चिर निंद्रा में सोई भाजपा सरकार को जगाना जरूरी है। राज्य में नौकरशाही बेलगाम है। किसान शोषित हो रहा है। घर-घर सस्ती शराब पहुंचाई जा रही है। सबसे ज्यादा गो-हत्याएं मप्र में हुई है। और इस सरकार ने जन-जन को कर्जदार बना दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इसे गलत बताया। सभी कांग्रेस विधायक सदन में मौजूद रहे। यहां तक कि जीतू के करीबी माने जाने वाले विधायक कुणाल चौधरी भी विधानसभा पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल का अभिभाषण भी तल्लीनता से सुना। इस मसले पर जीतू अकेले पड़ गए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी ने कहा कि दिग्विजय सिंह आगामी चुनावों को लेकर कमलनाथ के खिलाफ एक चक्रव्यूह बना रहे हैं। विक्रात भुरिया, विभा पटेल, गोविंद सिंह पर दावों के बाद अब जीतू पटवारी का नंबर है। पटवारी पहले विधायक दल की बैठक से गायब हो गए। आज विधानसभा से गायब हो गए। यह कांग्रेस के विखंडन की ओर एक और कदम है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed