फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Opposition to investigation of liquor shops: Liquor syndicate did not open shops in Bhopal, estimated loss of 8 crores

शराब दुकानों की जांच का विरोध: भोपाल में शराब सिंडीकेट ने नहीं खोली दुकानें, 8 करोड़ के नुकसान का अनुमान

Fri, 18 Feb 2022 04:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 04:03 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग के ऑडिट चेकिंग के विरोध में शराब सिंडीकेट ने शुक्रवार को दुकानें नहीं खोलीं। शहर की अधिकांश शराब दुकानें बंद रहीं। इससे 8 करोड़ के राजस्व के नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार विभाग को जांच में कई तरह की अनियमितताएं मिली हैं।  
 

विज्ञापन
Opposition to investigation of liquor shops: Liquor syndicate did not open shops in Bhopal, estimated loss of 8 crores
ऑडिट चेकिंग के विरोध में शराब सिंडीकेट ने शुक्रवार को दुकानें नहीं खोलीं। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आबकारी विभाग के ऑडिट चेकिंग के विरोध में भोपाल शराब सिंडीकेट ने शुक्रवार को दुकानें नहीं खोलीं। शहर की अधिकांश शराब दुकानें बंद रहीं। इससे 8 करोड़ के राजस्व के नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार विभाग को जांच में कई तरह की अनियमितताएं मिली हैं।  
विज्ञापन

 
शहर में दो दिनों से शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की तरफ से ऑडिट किया जा रहा है। इसमें उनके दस्तावेजों और बिल्टी की जांच की जा रही है। जिसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इसके विरोध में और विभाग पर दबाव बनाने के लिए शहर की अधिकांश शराब दुकानें शुक्रवार को बिना किसी सूचना के नहीं खोली गई। दरअसल आबकारी विभाग दुकानों में स्टॉक रजिस्ट्रर की भी जांच कर रहा है। इसमें बोतल के बैच नंबर और स्टॉक रजिस्ट्रर का मिलान किया जा रहा है। जिसमें गड़बड़ी मिलने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

 
वहीं, आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शराब दुकानों की जांच करना हमारा नियमित काम है। इसमें दुकानदारों को सहयोग करना चाहिए। इस मामले पर मध्यप्रदेश शराब ठेकेदार संघ ने नई आबकारी नीति और गुरुवार शाम से शराब दुकानों पर चल रही छापामार कार्रवाई को लेकर प्रेसवार्ता भी बुलाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed