फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Opium cultivation was being done under the guise of poppy seeds in Katni police seized 87 kg of opium crop

Katni News: पोस्ता दाना की आड़ में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने जब्त की 87 किलो अफीम की फसल... जानें मामला

Tue, 28 Feb 2023 10:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 Feb 2023 10:28 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर की आज पड़खुड़ी ग्राम में दविश दी थी। इस दौरान तीन लोगों के घर के पीछे बनी बाड़ी से तकरीबन 87 किलो अफीम की फसल बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत 80 से 90 लाख रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन
Opium cultivation was being done under the guise of poppy seeds in Katni police seized 87 kg of opium crop
कटनी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पोस्ता दाना की आड़ में अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर कटनी पुलिस ने दबिश देते हुए मौके से 87 किलो के अफीम के पौधे जब्त किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तकरीबन 80 से 90 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, विजयराघवगढ़ थानांतर्गत ग्राम पड़खुडी के रहने वाले मरावी पटेल, धीरेंद्र पटेल समेत लालजी पटेल की बाड़ियो में अफीम के पौधे लगे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी सुनील जैन को मामले से अवगत कराते हुए उनके निर्देशन में टीम गठित हुई। फिर पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश देते हुए कार्रवाई की गई। इस दौरान विजयराघवगढ़ तहसीलदार, टीआई विजय सिंह बघेल समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज पड़खुड़ी ग्राम में दबिश दी। इस कार्रवाई में मरावी पटेल, धीरेंद्र पटेल और लालजी पटेल घर के पीछे बनी बाड़ी से तकरीबन 87 किलो अफीम की फसल बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत 80 से 90 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस मामले पर तीन लोगों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपी मरावी उर्फ रमेश पटेल मौके से गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों को अफीम के बीज कहां से मिले और ये कहां बेचते, इसकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed