फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Onkareshwar News: Younger brother arrested for killing medical operator by giving contract

Onkareshwar News: भाई की हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी, मां जमीन भाई को ना दे दे इसलिए रास्ते से हटाया

Thu, 09 Oct 2025 02:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 09 Oct 2025 02:13 PM IST
सार

इंदौर निवासी दीपक ने पैतृक जमीन विवाद के चलते भाई की हत्या के लिए सुपारी किलरों को 10 लाख रुपये में कॉन्ट्रैक्ट दिया था। उसने आईटी पार्क में सौदा तय कर 25 हजार रुपये एडवांस दिए थे। पुलिस दबाव में आने के बाद दीपक ने बलवाड़ा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
Onkareshwar News: Younger brother arrested for killing medical operator by giving contract
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर–खंडवा–इच्छापुर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का मास्टरमाइंड आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। ग्राम काटकुट निवासी मेडिकल दुकान संचालक संदीप शर्मा (36) की हत्या के मामले में उसका ही छोटा भाई, 31 वर्षीय डॉ. दीपक शर्मा, जो इंदौर के ग्रेसी पार्क तेजाजी नगर का निवासी है, ने बलवाड़ा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


10 लाख में दिया था हत्या का कॉन्ट्रैक्ट
बलवाड़ा थाना प्रभारी अनिल बामनिया ने बताया कि पूछताछ में आरोपी डॉ. दीपक ने स्वीकार किया है कि उसने अपने बड़े भाई संदीप की हत्या के लिए सुपारी किलरों को 10 लाख रुपये देने का सौदा किया था। वारदात की साजिश उसने पैतृक जमीन विवाद के चलते रची। उसे शक था कि संदीप मां से जमीन अपने नाम करा लेगा। इसी आशंका से उसने भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन


आईटी पार्क में हुई सौदेबाजी
दीपक ने इलाज के लिए आए बड़ेल निवासी तनिष से संपर्क किया और बाद में इंदौर आईटी पार्क में उससे मुलाकात कर सौदा तय किया। हत्या के लिए उसने 25 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे। वारदात को अंजाम देने के लिए मुरैना जिले के दतेरा गांव निवासी विकास पिता विश्वनाथ से थार गाड़ी किराए पर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Deadly Cough Syrup: कफ सिरप से मासूमों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, जनहित याचिका पर कल होगी सुनवाई

पुलिस दबाव में किया सरेंडर
पुलिस की लगातार दबिश और फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दीपक छिपता रहा, लेकिन अंततः दबाव में आकर उसने बलवाड़ा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।


पहले ही पकड़े जा चुके हैं सुपारी किलर
इस हत्याकांड में शामिल सुपारी किलर और उनके सहयोगियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य साजिशकर्ता दीपक की गिरफ्तारी के साथ मामले की कड़ियां अब पूरी तरह से खुल चुकी हैं।

पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय झा, नरेंद्र कुशवाहा, कपिल मीणा, सूर्या रघुवंशी, पूनम पांडे, सुनील एयवाल, राहुल वर्मा, संदीप जाट और पूजा शर्मा का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed