{"_id":"6577415bdd6764d25c077299","slug":"one-youth-died-in-ring-road-accident-of-chhindwara-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: रिंग रोड पर हादसा; गांव सिमरिया कलां लौट रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: रिंग रोड पर हादसा; गांव सिमरिया कलां लौट रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत
Mon, 11 Dec 2023 10:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 11 Dec 2023 10:37 PM IST
सार
मोहखेड़ के सिमरिया कलां गांव के रहने वाला युवक दिलीप छिंदवाड़ा से अपने घर की तरफ लौट रहा था तभी सामने से आ रहे चौपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
रिंगरोड हादसे में युवक की मौत।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहखेड़ के सिमरिया कलां में रहने वाला एक युवक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब देर रात को युवक अपने घर लौट रहा था तभी अचानक सामने से आ रहे वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सारा वाक्या रिंग रोड का है। मोहखेड़ के सिमरिया कलां गांव में रहने वाला दिलीप पिता सूरज कुमरे छिंदवाड़ा से अपने घर की तरफ लौट रहा था तभी सामने से आ रहे चौपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी युवक बुरी तरह से अचेत हो गया। वहीं मामले के बाद तत्काल स्थानीय राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल डायल 100 की मदद से उसे अस्पताल भिजवाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा, सख्त कार्रवाई की मांग
हादसे की खबर लगते ही सिमरिया कला गांव में मातम पसर गया। परिजनों का भी इस हादसे के बाद रो रोकर बुरा हाल हो गया है। सारे मामले में परिजनों ने हादसे को अंजाम देने वाल वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सारे मामले को पुलिस ने जांच में लिया है।
विज्ञापन
