फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One killed, seven people scorched due to lightning in Damoh

MP News: दमोह में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, सात लोग झुलसे

Tue, 06 Sep 2022 10:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 06 Sep 2022 10:32 AM IST
सार

दमोह जिले के सिंगपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि सात लोग झुलस गए।

विज्ञापन
One killed, seven people scorched due to lightning in Damoh
आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के रजपुरा थाना के सिंगपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग पास की ही एक झोपड़ी में चले गए। इसी दौरान वहां बिजली गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि करीब सात लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली गिरने से तीन बकरियों की भी मौत हो गई। पीड़ित लोग छतरपुर जिले से दमोह मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन


घायलों ने बताया कि वे सुनील आदिवासी (19 वर्ष) के साथ अन्य लोग खेत पर काम कर रहे थे। शाम के समय गरज के साथ बारिश हो रही थी। सभी लोग बारिश से बचने के लिए झोपड़ी में छुपे थे, इसी दौरान झोपड़ी गिर गई और लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 वाहन मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन


जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे भी जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से घायलों को बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इलाज के दौरान सुनील आदिवासी को मृत घोषित कर दिया और दो लोगों को गंभीर अवस्था में होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कुछ घायलों का इलाज बटियागढ़ में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed