{"_id":"5fb59a676b1ca7498f3f33f3","slug":"once-again-a-fir-filed-against-computer-baba-namdev-das-tyagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर बाबा नामदेव दास त्यागी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर बाबा नामदेव दास त्यागी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज
Thu, 19 Nov 2020 03:34 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 19 Nov 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर बाबा के नाम से मशहूर नामदेव दास त्यागी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर बाबा के नाम से मशहूर नामदेव दास त्यागी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इंदौर की जेल में बंद कंप्यूटर बाबा के खिलाफ पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। बाबा पर यह तीसरी एफआईआर है।
विज्ञापन
कंप्यूटर बाबा के खिलाफ ताजा मामला जैन समुदाय के एक तीर्थ परिसर में द्वार बनाने को लेकर हुए विवाद में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कंप्यूटर बाबा और उनके एक साथी ने करीब दो महीने पहले झगड़ा कर जैन तीर्थ परिसर में द्वार बनाने का काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया कि इंदौर में अवैध रूप से बनाए गए आश्रम को ढहाए जाने से पहले कंप्यूटर बाबा की एहतियातन गिरफ्तारी के बाद उन पर अब तक कुल तीन आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें, सरकारी वकील विमल मिश्रा के मुताबिक, कंप्यूटर बाबा के आश्रम के करीब रहने वाले एक व्यक्ति ने वहां हो रही कुछ आपराधिक गतिविधियों को लेकर ऐतराज जताया था। इसे लेकर उस व्यक्ति पर हमला किया गया था, जिसका मुकदमा एयरोड्रोम थाने में दर्ज किया गया था।
