किसानों की मौत पर मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा- विधायकों की भी होती है मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पंचायती राज मंत्री गोपाल भार्गव ने महिलाओं के पहनावे को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है। यह टिप्पणी उन्होंने पत्रकारों द्वारा किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लोगों का विरोध उस समय कहा चला जाता है जब महिलाएं अंडरवियर पहने हुए टीवी पर दिखती हैं। दरअसल बुंदेली लोक नृत्य राई को लेकर कुछ लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। जिसके जवाब में मंत्री ने कहा- हम कभी कभी औचित्य के प्रश्न पूछते हैं, 22 गज का घाघरा पहन के, सर ढक के और जो हमारी माताएं बहनें भी कहलें, महिलाएं भी कह लें, नृत्य करती हैं, वो ठीक है कि टेलीविजन पर आप जो चड्ढी पहने देख रहे हैं, उसका विरोध कोई क्यों नहीं कर रहा है? क्यों नहीं कर रहा है विरोध? आप मोबाइल पर देखते हो उसको और देख रहे हैं 90 परसेंट लोग।
इसके बाद जब भार्गव से किसानों की आत्महत्या को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया- विधायक की भी मृत्यु होती है। 10 विधायक मर गए पिछले 4 साल में, अब क्या मृत्यु पर किसी का जोर है? विधायक अमर हैं? हम लोगों को भी टेंशन होता है। किसानों के साथ हमारी सहानुभूति है। वह इस समय रहली सीट से विधायक हैं। 19 विधायकों की मौत को किसानों की मौत से जोड़ने की वजह से मंत्री की आलोचना हो रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि लोगों की मौत तनाव के चलते ब्रेन हेमरेज और दूसरे कारणों से हो जाती है, हम सभी यात्राएं करते हैं तो जीवन खतरे में रहता है, लेकिन किसान की मौत पर ही इतनी हाय-तौबा क्यों मची है।
बता दें कि पिछले साल राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें उसने बताया था कि पिछले 9 सालों में मध्यप्रदेश के 11,000 किसानों ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं 26 लाख किसानों ने सहकारी बैंकों से खेती के लिए कर्ज लिया था। बहुत से किसान कर्ज ना दे पाने और फसल खराब होने की वजह से मौत को गले लगा लेते हैं।
Vidhayak ki bhi mrityu hoti hai. 10 vidhayak mar gaye pichle 4 saal mein, ab kya mrityu pe kisi ka zor hai? Vidhayak amar hain? Hum logon ko bhi tension hota hai. Kisanon ke sath humaari sahanubhooti hai: Gopal Bhargav,MP Panchayati Raj Minister on farmer deaths. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/fSqDfmeCpH
— ANI (@ANI) February 23, 2018
