Omkareshwar News: तीर्थनगरी में नाव के इंजन में अचानक लगी आग, घाट का किनारा होने से समय रहते उतरे श्रद्धालु
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में मंदिर घाट से केवलराम घाट की ओर जा रही थी, तभी उसके इंजन में आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय नाव किनारे पर थी समय रहते श्रद्धालु उतर गए। माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी या इंजन गर्म होने से हादसा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में मंदिर घाट से केवलराम घाट की ओर जा रही एक नाव के पेट्रोल इंजन में अचानक आग लग गई। इंजन में आग लगते ही श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव में लगभग 6 से 7 युवक श्रद्धालु सवार थे। जैसे ही नाव घाट के करीब पहुंची इंजन ने अचानक आग पकड़ ली।
किनारे पर नाव होने से श्रद्धालु सुरक्षित तट पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया। उसके बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar Movie: पर्दे के साथ-साथ सिनेमा हॉल में भिड़े 'धुरंधर', फिल्म में इमोशनल सीन आते ही बिगड़ी बात, Video
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी या इंजन के अधिक गर्म होने से आग लगी होगी, लेकिन सटीक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रशासन ने नावों की नियमित जांच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए निर्देश जारी करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
