फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Omkareshwar: During darshan, two parties clashed in the temple, fierce kicking and punching took place.

Omkareshwar: दर्शन करने के दौरान मंदिर में ही भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे

Sun, 11 Aug 2024 04:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 11 Aug 2024 04:57 PM IST
सार

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन करने जाते हुए साधारण द्वार के सामने रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। दर्शन करने के दौरान एक दूसरे से आगे निकलने के लिए श्रद्धालु आपस में ही भिड़ गए एवं खूब लात-घूंसे चले। 

विज्ञापन
Omkareshwar: During darshan, two parties clashed in the temple, fierce kicking and punching took place.
ओंकारेश्वर में मारपीट हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में रविवार को बड़ी खंख्या में लोग पहुंचे। मंदिर परिसर में ही साधारण द्वार पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लात-घूंसे चले। बाद में स्थिति काबू में आई। उधर मोरटक्का नर्मदा पुल पर जाम लग गया। 
विज्ञापन


ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन करने जाते हुए साधारण द्वार के सामने रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। दर्शन करने के दौरान एक दूसरे से आगे निकलने के लिए श्रद्धालु आपस में ही भिड़ गए एवं खूब लात-घूंसे चले। कई लोगों ने बीच बचाव कर व्यवस्था संभाली। रविवार को छुट्टी होने के दौरान श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में पहुंचे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Omkareshwar: During darshan, two parties clashed in the temple, fierce kicking and punching took place.
मोरटक्का पुल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
मोरटक्का नर्मदा नदी पुल पर लगा जाम
खंडवा-इंदौर-इच्छापुर सड़क मार्ग नर्मदा नदी खेड़ी घाट मोरटक्का नर्मदा नदी पुल जाम लगने से वाहन चालकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। विदित हो कि सावन माह के दौरान बड़ी संख्या में लोग भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश की ओर से लोग अपने-अपने वाहन लेकर इसी पुल से निकलकर ओंकारेश्वर जाते हैं। प्रशासन ने वैसे तो इंदौर से बड़े वाहनों पर पूरे सावन माह में प्रतिबंध लगा रखा है। सिर्फ छोटे वाहन एवं बसों को ही इस सड़क मार्ग से निकलने की अनुमति है। पुल पर बस खराब होने के कारण एक बार जाम लगा तो पूरे दिन भर धीरे-धीरे रेंगते रहे। छोटे वाहन पुलिस प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से जाम को खुलवाया। 12 अगस्त को सावन माह का चतुर्थ सोमवार है। भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के महा सवारी निकलेगी। इसलिए भी बड़ी संख्या में लोग ओंकारेश्वर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed