फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nupur Sharma: Additional police force deployed in MP's Ujjain, city Qazi told rumors about city bandh

Nupur Sharma: एमपी के उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, शहर बंद की बात को शहर काजी ने बताया अफवाह

Sat, 11 Jun 2022 02:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 02:29 PM IST
सार

कल छिंदवाड़ा में प्रदर्शन के बाद शनिवार को उज्जैन शहर बंद की बात सामने आई। पुलिस ने ऐहतियान चप्पे-चप्पे पर टीम तैनात की है। हालांकि शहर काजी ने बंद की बात को अफवाह बताया है।

विज्ञापन
Nupur Sharma: Additional police force deployed in MP's Ujjain, city Qazi told rumors about city bandh
देश के कई इलाकों में हिंसा की खबरों के बाद पुलिस व प्रशासन ने शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर अलर्ट जारी कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नुपुर शर्मा के विरोध की आंच मध्य प्रदेश में भी पहुंच गई है। कल छिंदवाड़ा में प्रदर्शन के बाद शनिवार को उज्जैन शहर बंद की बात सामने आई। पुलिस ने ऐहतियान चप्पे-चप्पे पर टीम तैनात की है। हालांकि शहर काजी ने बंद की बात को अफवाह बताया है। कहा है कि समाज की ओर से किसी प्रकार की रैली अथवा ज्ञापन का कार्यक्रम नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उज्जैन में अज्ञात शख्स ने सोशल मीडिया पर रैली निकालकर शहर बंद की अफवाह फैलाई थी। सोशल मीडिया पर मैसेज तेजी से वायरल हो रहा था। यह मैसेज एक स्थानीय नेता द्वारा वायरल किया गया था, जिसे लेकर नेता ने माफी भी मांग ली। इस मैसेज में लिखा था कि शहर की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ने के बाद उज्जैन बंद रहेगा और लोग रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

 

Nupur Sharma: Additional police force deployed in MP's Ujjain, city Qazi told rumors about city bandh
असामाजिक तत्व किसी प्रकार की हरकत ना कर दें, इसलिए शहर में सतर्कता के चलते अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि सोशिल मीडिया पर कुछ भ्रामक मैसेज वायरल हुए थे, जिसमें बंद का आह्वान किया गया था। इस बीच असामाजिक तत्व किसी प्रकार की हरकत ना कर दें, इसलिए शहर में सतर्कता के चलते अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया। शहर के कई इलाकों में बंद के मैसेज चले जो कि बिल्कुल भी सही नहीं थे इससे शहर में अशांति और भय का माहौल बनता है इसी को लेकर फोर्स तैनात किया गया। देश के कई इलाकों में हिंसा की खबरों के बाद पुलिस व प्रशासन ने शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर अलर्ट जारी कर दिया।

मामले में शहर काजी खलिकुर्रहमान ने इसे कोरी अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने किसी प्रकार की रैली अथवा ज्ञापन का कार्यक्रम नहीं बनाया है। किसी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी डालकर अफवाह फैलाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed