फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Niwari operator of Raj Vote Club in Orchha saved lives of two mischievous lovers

Niwari News: ओरछा में राज वोट क्लब के संचालक ने बचाई दो मनचले आशिकों की जान, फिर बिना नाम पता बताए चलते बने

Wed, 27 Mar 2024 08:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Mar 2024 08:43 PM IST
सार

निवाड़ी जिले के ओरछा में राज वोट क्लब के संचालक ने दो मनचले आशिकों की जान बचाई। दरअसल, दोनों आशिक अपनी महिला मित्रों के साथ घूमने आए थे और बेतवा नदी में नहाने के दौरान ये हादसा हुआ।

विज्ञापन
Niwari operator of Raj Vote Club in Orchha saved lives of two mischievous lovers
संचालक ने बचाई दो मनचले आशिकों की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी जिले में ओरछा के बेतवा नदी के कंचना घाट पर काफी सैलानी घूमने आते हैं। बेतवा नदी का किनारा देख लोग इसमें नहाने लगते हैं, लेकिन जिनको तैरना भी नहीं आता, वे लोग भी पानी की गहराई में जाने लगते हैं और अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं।

विज्ञापन


वहीं, कंचना घाट पर स्थित राज वोट के संचालक कई लोगों की जान बचा चुके हैं। ऐसा ही मामला बुधवार को देखने को मिला है, आज दो लड़के अपनी दो महिला मित्रों के साथ कंचना घाट पर जा पहुंचे और नदी के पानी में एक दूसरों के साथ अठखेलियां करने लगे। लेकिन दोनों लड़कों में से किसी को तैरना नहीं आता था। तभी उनका पैर फिसल जाने के कारण नदी की गहराई में जाने लगे और डूबने लगे।
विज्ञापन


जैसे ही डूबने वाले लड़कों पर घाट पर स्थित राज वोट क्लब के संचालक प्रदुमन और उनके साथी अभय की नजर पड़ी तो वह बिना सोचे समझे नदी में कूद गए और दोनों को नदी में डूबने से बचा लिया, इस पर साथ आयीं युवतियां ने वोट संचालक का धन्यवाद दिया और बिना अपना नाम पता बताए वहां से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी पर पुलिस भी तैनात रहती है और लोगों को गहरे पानी में जाने से मना करती है। लेकिन कई लोग मानते नहीं हैं और थोड़ी सी मस्ती के लिए अपनी जान गवां देते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही वोट संचालक ने दस वर्षीय बालक को नदी में डूबने से बचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed