मध्यप्रदेश: मंदसौर के धमानिया इलाके में सड़क हादसा, बस के पलटने से 5 की मौत, 25 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मंदसौर में बड़े सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बस के पलट जाने की वजह से यह हादसा हुआ है और करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बचाव राहत कार्य शुरू हो गया है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है और ऐसा माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख व्यक्त किया है। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा, बस पलटने की दुखद घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।
मंदसौर में धामनिया गाँव के पास यात्री बस पलटने की दुखद घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 29, 2018
