{"_id":"63034bc0b40402558850f27e","slug":"newly-married-woman-committed-suicide-by-jumping-into-a-well-after-being-tortured-for-dowry-in-chhindwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दहेज में छह लाख रुपये की मांग कर रहे थे ससुराल वाले, नवविवाहिता ने कुएं में कूदकर कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दहेज में छह लाख रुपये की मांग कर रहे थे ससुराल वाले, नवविवाहिता ने कुएं में कूदकर कर ली आत्महत्या
Mon, 22 Aug 2022 02:56 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:56 PM IST
सार
दहेज में नवविवाहिता से ससुराल पक्ष के लोग छह लाख रुपये की मांग कर रहे थे। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला 7 अगस्त को घर से अचानक कहीं चली गई। बाद में उसका शव घर के पास एक कुएं में मिला था।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिछुआ के सामरबोह गांव में एक नवविवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पति व ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ससुराल पक्ष के लोग नवविवाहिता पर कार के लिए छह लाख रुपये मायके से लाने का दवाब बना रहे थे। मृतक के मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय संध्या का तीन माह पूर्व सामरबोह निवासी पवन धुर्वे के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पवन व ससुराल पक्ष के लोग नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पुलिस का कहना है कि कार के लिए उससे छह लाख रुपये मायके से लाने के लिए परेशान किया जाने लगा। प्रताड़ना से तंग आकर संध्या 7 अगस्त को घर से अचानक कहीं चली गई। तलाश करने के दौरान 9 अगस्त को उसका शव घर के पास एक कुएं में मिला। इस मामले में पुलिस ने पति पवन धुर्वे, ससुर देशलाल धुर्वे, सास व ननद के खिलाफ धारा 304 बी, 498 ए, 498, का 34 दहेज अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दर्ज किया है।
परिजनों ने किया था हंगामा
मौत की सूचना मिलने पर संध्या के मायके वाले सामरबोह गांव पहुंचे। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। साथ ही पुलिस से पूरे मामले की जांच करने की मांग की। जांच के आधार पर पुलिस ने पाया कि उसके पति सास ससुर और ननद लगातार उसे प्रताड़ित करते थे जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।