फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Newborn dies due to non-availability of treatment and ambulance in primary health center of Satna

MP : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात की मौत, परिजनों का आरोप-समय से उपचार और एंबुलेंस नहीं मिलने से गई जान

Sat, 11 Jun 2022 10:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 11 Jun 2022 10:29 AM IST
सार

सतना में एक नवजात शिशु ने अस्पताल परिसर में दम तोड़ दिया। बच्चे की तबीयत बहुत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में कोई डॉक्टर समय से नहीं मिला।

विज्ञापन
Newborn dies due to non-availability of treatment and ambulance in primary health center of Satna
सतना में नवजात की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

सतना जिले में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि समय से उपचार और एंबुलेंस ना मिलने पर जन्म के कुछ घंटों बाद ही एक नवजात शिशु के मौत हो गई। 
विज्ञापन


मामला सतना जिले के बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां गुरुवार की रात चंदा वर्मा पति रजनीश वर्मा निवासी खड़बड़ी ग्राम को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसिंहपुर में भर्ती कराया गया, जहां चंदा वर्मा ने नवजात शिशु को जन्म दिया। जन्म के कुछ घंटों बाद ही बच्चे की तबीयत बिगडट़ गई। परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से बच्चे को देखने की गुहार लगाई। वहीं बच्चे की हालत बिगड़ती जा रही थी और परिजनों को स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं मिल पा रहे थे। स्वास्थ्य कर्मियों के बुलाने के बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे सतना जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी और परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद नवजात ने अस्पताल परिसर में ही दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही और बच्चे को उपचार न मिलने पर मौत होने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एनएम ने कहा-हमारी कौन सी गलती है
इस बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद एएनएम सीमा पांडेय ने बताया कि सुबह 6:45 पर नवजात शिशु का जन्म हुआ। उसके बाद हमें बुलाया गया और हम आठ बजे आए। हमने देखा तो बच्चे के परिजनों को बोला कि बच्चे को सतना ले जाओ। हमने 108 एंबुलेंस को 8:25 पर फोन किया लेकिन एंबुलेंस लेट आई तो इसमें हमारी कौन सी गलती है। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टर पंकज त्रिपाठी को बुलाया तो उन्होंने भी देखा तो यही बोला कि बच्चे को सतना ले जाओ। आज छुट्टी का दिन है तो हम कहां से डॉक्टर ले आएंगे। तत्काल 24 घंटे स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर तो नहीं बैठे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed