फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Newborn died due to negligence of doctors in Sidhi district hospital

Sidhi News: सीधी जिला अस्पताल में लापरवाही से नवजात की मौत, पिता का आरोप- गले में था कट का निशान

Fri, 13 Jan 2023 03:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 13 Jan 2023 03:54 PM IST
सार

सीधी जिला अस्पताल में लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। यहां के डॉक्टर एवं नर्स के कारनामे लगातार उजागर होते रहते हैं। उनकी लापरवाही की वजह से आए दिन किसी न किसी नवजात शिशु या अन्य की मौत की खबरें आती रहती हैं। 

विज्ञापन
Newborn died due to negligence of doctors in Sidhi district hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

सीधी जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है। जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की एक प्रसूता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि नवजात शिशु की मौत डॉक्टरों एवं नर्स की लापरवाही की वजह से हुई। शिशु की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लापरवाही को लेकर उनमें आक्रोश भी है।

विज्ञापन


जिले के मडवास निवासी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वे अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए थे। लेकिन, स्थिति बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय सीधी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिला चिकित्सालय में लापरवाही के कारण से प्रसूति के तत्काल बाद शिशु की मौत हो गई। मिश्रा ने अस्पताल के चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चे के गले में कट का निशान था। इसकी वजह से उसकी मृत्यु हुई। मिश्रा ने अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कराने की बात भी कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन सुर्खियों में रहता है अस्पताल प्रबंधन
सीधी जिला अस्पताल में लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। यहां के डॉक्टर एवं नर्स के कारनामे लगातार उजागर होते रहते हैं। उनकी लापरवाही की वजह से आए दिन किसी न किसी नवजात शिशु या अन्य की मौत की खबरें आती रहती हैं। अस्पताल प्रबंधन पर शासन-प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता। सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र सिंह की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने उक्त मामले में मीडिया के सवालों का कोई उत्तर नहीं दिया। वे मामले से किनारा करते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed