फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore fire: Seven lives were burnt in the fire of revenge, in unilateral love, the young man had burnt the girl's scooty, police registered a murder case

इंदौर अग्निकांड: बदले की आग में जल गई सात जिंदगियां, एकतरफा प्यार में युवक ने जलाई थी युवती की स्कूटी, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

Sat, 07 May 2022 10:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 07 May 2022 10:22 PM IST
सार

इंदौर में दो मंजिला इमारत में आग लगने के मामले में खुलासा हो गया है। झांसी के युवक ने युवती से एकतरफा प्यार के चलते उसकी स्कूटी में आग लगाई थी। वह युवती की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Indore fire: Seven lives were burnt in the fire of revenge, in unilateral love, the young man had burnt the girl's scooty, police registered a murder case
आरोपी संजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर की स्वर्णबाग कॉलोनी में लगी आग के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती से एकतरफा प्रेम के चलते युवक ने उसकी स्कूटी में आग लगाई थी, जिस कारण पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई और सात मासूम लोगों की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है। कहा जा रहा है कि युवती से बदला लेने के लिए उसने यह किया था। 
विज्ञापन


बता दें कि स्वर्णबाग कॉलोनी में शुक्रवार तड़के दो मंजिला इमारत में आग लग गई थी। शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा था। इस अग्निकांड में दो महिलाओं समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। कुछ लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद विजय नगर पुलिस ने इस क्षेत्र के तीन डीवीआर जब्त किए हैं। जब पुलिस, बिजली कंपनी, फॉरेंसिक टीम ने इन सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो नई बात सामने आई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज में रात को 2 बजकर 54 मिनट पर सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। लड़का इमारत में ही खड़ी एक स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। आग लगाने के बाद यह लड़का जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद यह लड़का फिर से इसी इमारत में आता दिखाई देता है। इसके बाद वह इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ करता है। इसके साथ ही वह बिजली के मीटर के साथ भी छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह यहां से फिर से रवाना हो जाता है।

झांसी का रहने वाला है आरोपी
इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आग लगाने वाले आरोपी का नाम संजय उर्फ शुभम दीक्षित निवासी झांसी है। वह सालभर पहले ही इंदौर आया था। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसी बिल्डिंग में वह छह माह पहले किराएदार के रूप में रह रहा था। एकतरफा प्यार के चलते युवक ने यह घटना की। आरोपी इसी बिल्डिंग में रहने वाली एक युवती से प्यार करता है। युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी। लेकिन वो उसी से शादी करना चाहता था। इसी बात लेकर दोनों में विवाद हुआ था। दस हजार रुपये सहित कुछ अन्य मामलों में भी युवक-युवती के बीच विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ आईपीसी 302, 436 का अपराध दर्ज किया है। उसकी तलाश के लिए टीमें गठित की है। बता दें कि शनिवार सुबह कलेक्टर मनीष सिंह भी कह चुके थे कि यह हादसा है या षड़यंत्र दोनों ही बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसके बाद पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी फुटेज लगे उसमें साफ हो गया कि किस तरह एक युवक  स्कूटी में आग लगाकर निकला था। इसके बाद पुलिस ने इसी बिंदू पर जांच को आगे बढ़ाया और मामला सुलझ गया। 

ये भी पढ़ें- आरोपी के पिता बोले- सख्त से सख्त सजा मिले 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed