फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch Road Accident: Two sons of Mandi trader died in a painful road accident

Neemuch Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में मंडी व्यापारी के दो बेटों की मौत, बेकाबू कार बनी हादसे की वजह

Tue, 24 May 2022 12:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 May 2022 12:21 PM IST
सार

नीमच थाना क्षेत्र के बघाना में झांझरवाड़ा के पास देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं, हादसे में दो अन्य घायल हैं। एक गंभीर घायल को इलाज के लिए उदयपुर रैफर किया गया है। हादसे में मृत दोनों युवक बड़े मंडी व्यापारियों के बेटे थे।

विज्ञापन
Neemuch Road Accident: Two sons of Mandi trader died in a painful road accident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीमच थाना क्षेत्र के बघाना में झांझरवाड़ा के पास देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं, हादसे में दो अन्य घायल हैं। एक गंभीर घायल को इलाज के लिए उदयपुर रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार में 4 लोग सवार थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात बघाना थाना क्षेत्र के ग्राम झांझरवाड़ा के पास हरिपुरा मोड़ में कार के अनियंत्रित होने से हुई। कियासेल्ट्स कार MP 44 CB 2857 बेकाबू होकर पलटी खाते हुए सड़क से नीचे जा गिरी। कार में  आयुष पिता विमल गर्ग व अक्षय पिता कमल गर्ग निवासी सिद्धिविनायक कॉलोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सौरभ पिता ओमप्रकाश गोयल निवासी कृष्ण नगर को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए उदयपुर रैफर किया गया। गाड़ी में मौजूद आकाश पिता जितेंद्र सोनी निवासी विकास नगर को हल्की चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में मृत दोनों युवक बड़े मंडी व्यापारी कमल गर्ग और विमल गर्ग के बेटे थे। फिलहाल बघाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। पीएम को बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मंडी व्यापारियों के बेटों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed