{"_id":"6291b52ff911e43be41b5399","slug":"neemuch-pro-neemuch-made-political-remarks-on-authorized-social-media-congress-demanded-sacking","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch: PRO नीमच ने अधिकृत सोशल मीडिया पर की राजनीतिक टिप्पणी, कांग्रेस ने की बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch: PRO नीमच ने अधिकृत सोशल मीडिया पर की राजनीतिक टिप्पणी, कांग्रेस ने की बर्खास्त करने की मांग
Sat, 28 May 2022 11:07 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 28 May 2022 11:07 AM IST
सार
नीमच जिले के जनसंपर्क अधिकारी के अधिकारिक सोशल मीडिया से कांग्रेस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव इकबाल सिंह से प्रश्न करते हुए पीआरओ नीमच केा बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच जिले के जनसंपर्क अधिकारी के अधिकारिक सोशल मीडिया से कांग्रेस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव इकबाल सिंह से प्रश्न करते हुए पीआरओ नीमच केा बर्खास्त करने की मांग की है।
नीमच जिले के PRO के अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर टिप्पणी करते हुए लिखा गया कि बुझे हुए चिरागों से रोशनी नहीं आती है कांग्रेस एक डूबता जहाज है। इसके नीचे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिखा गया। वहीं, यह ट्वीट युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के उत्तरप्रदेश के नेता और पूर्व मंत्री नकुल दुबे का कांग्रेस में स्वागत करते हुए प्रियंका गांधी के साथ फोटो पर किया। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने ट्वीट किया कि पीआरओ एक सरकारी नौकर है। कांग्रेस के विरुद्ध यह ऑफिशियल पोस्ट करने की हिकामत कैसे की। क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने सरकारी नौकरों को इसकी छूट है। एक दिन यह व्यक्ति इस कृत्य के लिए दंडित होगा।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव इकबाल सिंह से पूछा कि पीआरओ नीमच को अधिकृत सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणी करने के लिए भी आपने अधिकृत किया गया है? क्यों यह नियम विरुद्ध नहीं है? क्या आप पीआरओ नीमच को निलंबित कर बर्खास्त करने की कार्रवाई करेंगे?
विज्ञापन
वहीं, इस मामले पर नीमच पीआरओ जगदीश मालवीय ने सफाई देते हुए कहा कि उनके कार्यालय से यह ट्वीट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ना उन्होंने ना ही उनके स्टाफ ने यह ट्वीट किया है।