फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch News Drug Disposal Day was celebrated under Amrit Mahotsav 62 tons of narcotics worth 50 crore destroy

Neemuch News: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ड्रग डिस्पोजल डे मनाया गया, 50 करोड़ का 62 टन मादक पदार्थ नष्ट

Mon, 17 Jul 2023 10:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 10:57 PM IST
सार

Neemuch News: मध्यप्रदेश के नीमच जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ड्रग डिस्पोजल डे मनाया गया। वहीं, खोर स्थित सीमेंट फैक्ट्री में 575 मामलों में जब्त 50 करोड़ रुपये का करीब 62 टन मादक पदार्थ बॉयलर में जलाकर नष्ट किया गया।

विज्ञापन
Neemuch News Drug Disposal Day was celebrated under Amrit Mahotsav 62 tons of narcotics worth 50 crore destroy
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ड्रग डिस्पोजल डे मनाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की वर्चुअल मौजूदगी में ड्रग डिस्पोजल डे मनाया गया, जिसके तहत खोर स्थित सीमेंट फैक्ट्री के बायलर में 62 टन मादक पदार्थ जलाकर नष्ट किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ मादक पदार्थ नष्टीकरण का कार्य देर रात तक चला। ड्रग नष्टीकरण के इस पूरे कार्य की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश का मंदसौर, नीमच और रतलाम जिला मादक पदार्थ तस्करी का गढ़ माना जाता है। तस्करों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जाती है, जिसमें आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया जाता है। न्यायालय के आदेश पर जब्त मादक पदार्थ को समय-समय पर नष्ट भी किया जाता है। इसको लेकर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मादक पदार्थ नष्टीकरण दिवस मनाया गया, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वर्चुअल रूप से मौजूद रहे। सुबह 11 बजे नीमच के खोर में स्थित सीमेंट फैक्ट्री के बॉयलर में मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, धार, झाबुआ और आगर-मालवा सहित भोपाल के ग्रामीण इलाकों से जब्त मादक पदार्थ को नीमच के नयागांव स्थित सीमेंट फैक्ट्री के बॉयलर में कड़ी सुरक्षा के बीच नष्ट किया गया।
विज्ञापन




प्रदेश के 12 जिलों में जब्त मादक पदार्थ को किया गया नष्ट... 
रतलाम रेंज डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ड्रग डिस्पोजल डे के तहत प्रदेश के रतलाम, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, धार, झाबुआ और आगर-मालवा सहित भोपाल के विभिन्न थानों में 575 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त 62 टन अवैध मादक पदार्थ को जलाकर नष्टीकरण किया गया। ड्रग डिस्पोजल डे के तहत खोर स्थित सीमेंट फैक्ट्री में 50 करोड़ रुपये के डोड-चूरा, गांजा, चरस, स्मैक, हेरोइन, ब्राउन शुगर और एमडी सहित अन्य मादक पदार्थ जलाकर नष्ट किए गए। वहीं, एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त अफीम जो उपयोग में लाई जाने जैसी है, उसे नीमच अल्कोलाइड फैक्ट्री में जमा करवाया जाएगा। साथ ही जो उपयोग के लायक नहीं है, उसे नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान ये रहे उपस्थित...
अवैध मादक पदार्थ नष्टीकरण के दौरान दो रेंज के आईजी और चार डीआईजी प्रदेश के 12 जिलों के एसपी सहित 200 पुलिसकर्मी की मौजूदगी में करीब 62 टन मादक पदार्थ फैक्ट्री के बॉयलर में नष्ट किया गया। यह प्रक्रिया देर शाम तक चली और इसकी पूरी वीडियो ग्राफी भी की गई।


मादक पदार्थों की तस्करी के निवारण के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है, जिन प्रकरणों में डोडडा चूरा या अन्य मादक पदार्थ जब्त किए जाते हैं, उनके न्यायालयों से निराकरण के बाद नष्टीकरण की कार्रवाई की जाती है। नष्टीकरण की प्रक्रिया भी न्यायालयों के आदेश पर की जाती है। मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए बनी कमेटी में रेंज के डीआईजी, संबंधित जिलों के एसपी, आबकारी अधिकारी और अन्य राजपत्रित अधिकारी शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed